---Advertisement---

Fatehabad Crime Alert: नशा तस्कर का पूछताछ में खुलासा; महिला छेड़छाड़ केस में भी कार्रवाई

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Fatehabad crime alert: Haryana police action    

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Fatehabad Crime Alert : फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई गंभीर मामलों का खुलासा किया। महिला से छेड़छाड़ सहित अपराधियों पर शिकंजा, नीचे पढ़ें पूरी खबर।

 रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप

Fatehabad News Today : थाना सदर फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि शिकायतकर्ता सतनाम सिंह पुत्र स्व. लाल सिंह, निवासी गांव भिरडाना, तहसील एवं जिला फतेहाबाद ने अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 30.01.2026 की रात को आरोपी अमनदीप उर्फ सोनू पुत्र बलवंत सिंह, निवासी भिरडाना, उनके बड़े भाई के घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गया और गलत नीयत से महिला के साथ अभद्रता की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

Fatehabad Crime Alert: नशा तस्कर का पूछताछ में खुलासा; महिला छेड़छाड़ केस में भी कार्रवाई
शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उसी दिन दोपहर बाद आरोपी अमनदीप के परिजनों एवं उसके बहनोई सुनील कुमार पुत्र निहाल सिंह, निवासी गांव गंधा, जिला फतेहाबाद ने रास्ता रोककर शिकायतकर्ता के परिजनों के साथ मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद एवं मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकीय रिपोर्ट एवं शिकायत के आधार पर थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 35, दिनांक 05.02.2026, धारा 115(2), 126(2), 332(सी) एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है तथा अन्य आरोपियों की भूमिका के संबंध में भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कॉमर्शियल मात्रा में नशीली गोलियों का मुख्य सप्लायर काबू

Fatehabad Drug Taskar Arrest : फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कॉमर्शियल मात्रा में नशीली गोलियों के मुख्य सप्लायर को काबू करने में अहम सफलता प्राप्त की गई है।

नशा तस्कर से पूछताछ में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि दिनांक 11.01.2026 को पुलिस द्वारा आरोपी लखविन्द्र सिंह उर्फ लीलू पुत्र अजीत सिंह निवासी बीघड़, जिला फतेहाबाद को काबू कर उसके कब्जे से विभिन्न किस्म की कुल 110 नशीली गोलियां बरामद की गई थीं, जो कॉमर्शियल श्रेणी में आती हैं। इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 12, दिनांक 11.01.2026, अंतर्गत धारा 22(सी), 61 व 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गहन जांच तथा काबू किए गए आरोपी से पूछताछ के दौरान नशीली गोलियों के मुख्य सप्लायर का खुलासा हुआ। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर कुलदीप उर्फ दीपु पुत्र सूबेग सिंह निवासी बीघड़, जिला फतेहाबाद को काबू किया है।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका को लेकर जांच जारी है।

फतेहाबाद पुलिस की नशा तस्करों पर स्ट्राइक

Latest News Fatehabad: नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, फतेहाबाद पुलिस की टीम ने गांजा तस्करी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सह-आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गांजा तस्करी मामले में संलिप्त सह-आरोपी ‘डिम्पी’ गिरफ्तार

             थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरिक्षक सुरेन्द्रा ने बताया कि नागरिक अस्पताल रतिया रोड के पास से पकड़े गए दो नशा तस्करों (मुकेश उर्फ काला और मोनू उर्फ मोनी) से कुल 3 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। जिनके खिलाफ अभियोग संख्या.431दिनाँक.12.11.2025 धारा 20B/27A-61-85 NDPS के तहत दर्ज करके त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था ।
           अब इसी मामले में गहन तफ्तीश के आधार पर पुलिस ने इस मामले में संलिप्त सह-आरोपी डिम्पी उर्फ दीपक पुत्र सुभाष चन्द्र, निवासी कबीर बस्ती, फतेहाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,000/- रुपये की ड्रग मनी (नशे की कमाई) भी बरामद की है।मामले की जाँच जारी है।

नशा तस्करों के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस की सख्त कार्यवाही

Ratia News Today: फतेहाबाद जिले को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त अभियान’ के तहत कार्रवाई करते हुए, अपराध जांच शाखा (CIA) रतिया की टीम ने एक युवक को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

सीआईए रतिया ने 6.23 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

           सीआईए रतिया प्रभारी सहायक उप-निरिक्षक रिछपाल ने बताया की पुलिस टीम द्वारा में नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु गांव ब्राह्मण वाला क्षेत्र में गश्त पर थी। गश्त के दौरान जब पुलिस टीम आदर्श सेलर के पास पहुंची, तो सामने से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से 6.23 ग्राम हिरोईन बरामद हुई ।

           जिसके खिलाफ थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या.18 दिनाँक.05.02.2026 धारा 21B-61-85 NDPS एक्ट के तहत कर आरोपी दीपक सिंह उर्फ दीपू पुत्र बलजीत सिंह, निवासी गांव ब्राह्मण वाला को गिरफ्तार कर लिया गया था । मामले की जाँच जारी है।

हेरोइन रखने के आरोप में एक काबू

Fatehabad Police Action: पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के दिशा-निर्देशन में थाना सदर फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को हेरोइन सहित काबू किया गया है।

गश्त के दौरान शक के आधार पर तलाशी, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

      थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि दिनांक 05 फरवरी 2026 को पुलिस चौकी हांसपुर की टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान गांव हांसपुर से फतेहाबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान नकटा रोड भंगौलावाली के पास एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर अचानक रास्ता बदलकर गांव नकटा की ओर जाने लगा। संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पुलिस टीम ने उसे मौके पर काबू कर पूछताछ की।

      आरोपी की पहचान रामपाल पुत्र अमर सिंह निवासी गांव थेड़ी, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी के दौरान आरोपी की लोअर की जेब से एक मोमी लिफाफे में 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ को सील कर कब्जा पुलिस में लिया गया।

      इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 36, दिनांक 05.02.2026, अंतर्गत धारा 21(बी), 61 व 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को नियमानुसार काबू कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है तथा नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Published On: February 7, 2026

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer