Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी दवा लेने आई महिला लापता: डॉक्टर के कमरे के बाहर पति करता रह गया इंतजार

0 minutes, 3 seconds Read

Government hospital Hansi women missing with child     

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi News : हांसी के सरकारी अस्पताल से पति के साथ दवा लेने आई महिला लापता हो गई। महिला अस्पताल से अपने सवा साल के बेटे सहित अज्ञात परिस्थितियों में गायब हो गई। महिला का पति डॉक्टर के कमरे के बाहर उसका इंतजार करता रहा। लेकिन वह नहीं आई तो उसने उसकी काफी तलाश की परंतु उसकी पत्नी और बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर मामला दर्ज करके मां बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

 

हांसी के नागरिक अस्पताल से बच्चे सहित महिला लापता

हांसी जिले के गांव भगाना निवासी शमशेर ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। ‌ जिम एक लड़का लड़की है। 3 फरवरी को शुभ करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी शांति और सवा साल के बेटे अयांश को साथ लेकर हांसी के नागरिक हड़ताल में दवाई दिलवाने के लिए आया था। जब वह नागरिक अस्पताल में बैठे हुए थे तभी उसकी पत्नी 9 नंबर कमरे में जाने का नाम लेकर अपने बेटे अयांश को साथ ले गई थी।

पत्नी और बेटे का नहीं लगा सुराग

काफी इंतजार करने के बाद भी जब उसकी पत्नी वापस नहीं आई तो उसने अपनी पत्नी शांति और बेटे अयांश की काफी तलाश की परंतु वह दोनों हॉस्पिटल में नहीं मिले। उसके बाद वह घर पहुंचा तो वह घर पर भी नहीं पहुंचे थे। ‌ उसने अपनी तमाम रिश्तेदारियों सहित अन्य जान पहचान की जगह पर उन दोनों की तलाश की परंतु उनका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा।

हांसी में गुमशुदगी का मामला दर्ज

पीड़ित युवक ने बताया कि अस्पताल आते समय उसकी पत्नी ने पीले रंग का सूट सलवार और ऊपर लाल रंग की स्वेटर पहने रखी थी तथा पांव में कबूतर रंग के जुटे थे। उसकी पत्नी का कद 5 फुट 3 इंच है और रंग सांवला है। उसकी पत्नी के पास जो मोबाइल फोन है वह भी नहीं मिल रहा है। हांसी शहर थाना पुलिस ने की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी पत्नी और बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ें हांसी के ताजा समाचार 24*7 घंटे हर अपडेट सबसे पहले, क्लिक करें

स्टूडेंट टैलेंट एग्जाम 14 फरवरी को, रजिस्ट्रेशन शुरू प्रथम इनाम 11 हजार, जाने पूरी प्रक्रिया, क्लिक करें

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer