Verification: eefe237ed2c24d7f

महम में शराब ठेकेदार की डंडों से पिटाई: थार गाड़ी व नकदी लूटी; Meham News

0 minutes, 5 seconds Read

Liquor contractor thar CAR loot and attack in Meham News        

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Meham News: महम में शराब ठेकेदार की पिटाई करने व गाड़ी और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। ठेकेदार की शिकायत पर एक नामजद सहित अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लूटी गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया है और मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

 

Meham Police में दी शिकायत में गांव भैणी सुरजन निवासी रोहित ने बताया कि 15 फरवरी को शाम साढ़े आठ बजे वह अशोक नगर वाले ठेके से 70 हजार रुपए नकदी लेकर पुराने बस स्टैंड महम के लिए थार गाड़ी में सवार होकर चला था। Meham चौबीसी चबूतरा के पास पांच से सात युवक आए और एक ने गाड़ी के शीशे पर डंडा मारा। यह देख वह गाड़ी से नीचे उतरा तो उस पर आरोपियों ने डंडे से वार करना शुरू कर दिया। वह सड़क पर गिर गया। उसके बाद आरोपी गाड लेकर फरार हो गए। गाड़ी में रखे पर्स 5 हजार नकद व कड़ा था।

 

गाड़ी बरामद कर ली है : थाना प्रभारी

महम थाना प्रभारी सुरेश पहलवान ने बताया कि मामला आपसी जानकारी में ही था। जिस गाड़ी को रोहित से लूट कर लेकर गए थे उसे भरान गांव से बरामद कर लिया है। मामले में रोहित की शिकायत के आधार पर रवि उर्फ लांडा निवासी भराण व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer