---Advertisement---

MDU Rohtak कुलपति भ्रष्टाचार का मुद्दा फिर गर्माया: कुलपति पर फर्जी डिग्री और घोटालों की जांच की मांग

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
MDU Rohtak कुलपति भ्रष्टाचार का मुद्दा फिर गर्माया: कुलपति पर फर्जी डिग्री और घोटालों की जांच की मांग
---Advertisement---

MDU Rohtak fake degree ghotala Haryana News

MDU Rohtak: एमडीयू में बतौर कुलपति राजबीर सिंह का कार्यकाल बेहद कलंकित कार्यकाल रहा जो एमडीयू के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में हमेशा के लिए याद किया जाएगा। यह बात छात्र नेता प्रदीप देशवाल ने मीडिया से बातचीत में कही। कार्यकारी कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेव से राजबीर सिंह की डिग्रियों से लेकर उन सभी घोटालों की जाँच की माँग की जाएगी जो राजबीर सिंह के कार्यकाल में हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

MDU Rohtak के कार्यकारी कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेव से मिलकर राजबीर सिंह की फर्जी डिग्री व सभी घोटालों की जांच करने की मांग करेंगे – डॉ देशवाल

MDU Rohtak कुलपति भ्रष्टाचार का मुद्दा फिर गर्माया: कुलपति पर फर्जी डिग्री और घोटालों की जांच की मांग
प्रदीप देशवाल ने बताया कि उनकी शिकायत पर डीजीपी हरियाणा ने कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रो सोमनाथ सचदेवा को पत्र लिख कर राजबीर सिंह की पीएचडी की डिग्री व समस्त दस्तावेज़ों की जांच करने का निर्देश दिया था लेकिन काफ़ी समय होने के बावजूद अब तक प्रो सोमनाथ ने राजबीर सिंह के दस्तावेजों की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है और न ही कोई कार्यवाही की है। इसलिए MDU Rohtak कुलपति प्रो सोमनाथ से मुलाक़ात करके इस बारे में तुरंत कार्यवाही की माँग करेंगे।

राजबीर सिंह का कार्यकाल एमडीयू के इतिहास का एक कलंकित अध्याय – डॉ प्रदीप देशवाल


प्रदीप देशवाल ने बताया की उनको संदेह है की एमडीयू में कुलपति निवास पर काफ़ी कीमती सामान है जो MDU Rohtak की सम्पति है लेकिन उसको राजबीर सिंह अपने साथ लेकर जा सकते हैं। इसलिए मुख्य सुरक्षा अधिकारी तरुण शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें माँग की है की सभी द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और राजबीर सिंह व उनके साथ जाने वाले सभी वाहनों की जाँच की जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके की एमडीयू की कोई वस्तु या सामान यूनिवर्सिटी से बाहर ना जाए।

 


सूचना मिली है कि कुलपति निवास से करीब आधा दर्जन AC उतार कर कहीं ले जाए जा रहे थे जिनको तुरंत पकड़ा गया है। एमडीयू सुरक्षा कर्मचारी विश्वविद्यालय हित में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी सामान विश्वविद्यालय से बाहर ना जाए।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Suicide Case: मुस्कान बल्हारा के पिता का दावा, मरने से पहले मुस्कान ने भेजे सबूत, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

August 1, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Suicide: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने किया सुसाइड, मायके वालों ने किया हंगामा, कबड्डी प्लेयर को ले गई पुलिस

July 31, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer