Verification: eefe237ed2c24d7f

My Bharat Budget Quiz 2026: माय भारत बजट क्विज 2026 का शुभारंभ, हिसार में पोस्टर विमोचन के साथ कार्यक्रम का आगाज

0 minutes, 9 seconds Read

My Bharat Budget Quiz 2026 launched in Hisar News       


Hisar News Today : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत संचालित माय भारत द्वारा युवाओं को Budget Quiz 2026 एवं वित्तीय नीतियों से जोड़ने के उद्देश्य से माय भारत बजट क्विज 2026 ( My Bharat Budget Quiz 2026 ) का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन उपायुक्त महेंद्र पाल एवं जिला युवा अधिकारी कोमल द्वारा संयुक्त रूप से पोस्टर विमोचन कर किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी


उपायुक्त महेंद्र पाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नव नियुक्त जिला युवा अधिकारियों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को मजबूती मिलती है।

माय भारत बजट क्विज 2026 पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का उद्घाटन

Tagore talent search Exam : career counselling
Tagore senior secondary School narnaund


जिला युवा अधिकारी कोमल ने बताया कि माय भारत बजट क्विज़ 2026 का मुख्य उद्देश्य युवाओं में वित्तीय साक्षरता एवं बजट संबंधी समझ विकसित करना तथा उन्हें राष्ट्रीय नीतिगत विमर्श में सक्रिय भागीदार बनाना है। उन्होंने बताया कि यह क्विज माय भारत पोर्टल के माध्यम से बहु-स्तरीय प्रक्रिया में आयोजित की जाएगी। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि क्विज़ के अंतिम चरण में चयनित युवाओं को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष बजट पर अपने विचार प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा, जिससे युवाओं को देश की नीति निर्माण प्रक्रिया से सीधे जुड़ने का मंच मिलेगा।


इस अवसर पर नगराधीश हरिराम, ईशा गौतम, जित्या, धीरेंद्र कुमार, धर्मपाल रोझ, वाईएन राकेश रेड्डी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer