Verification: eefe237ed2c24d7f

करनाल में बदमाशों का एनकाउंटर: सोनीपत में शोरूम पर फायरिंग का आरोप; Karnal STF Police Encounter

0 minutes, 4 seconds Read

Karnal STF police encounter Ashish Malik and Kapil cobra    

Karnal Breaking News: मंगलवार की देर शाम पुलिस और सोनीपत में सप्लीमेंट शोरूम पर फायरिंग करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। करनाल एसटीएफ टीम ने बदमाशों को घेर कर उनका एनकाउंटर करते हुए दो बदमाशों के पांव में गोली मार कर काबू कर लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

करनाल में बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

करनाल एसटीएफ टीम को मंगलवार की देर शाम सूचना मिली कि सोनीपत सप्लीमेंट्री शोरूम पर फायरिंग करने के मामले में फरार दो बदमाश करनाल आए हुए हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों की घेराबंदी कर दी। पुलिस से घिरा देख एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में पुलिस का एक कांस्टेबल बदमाश की गोली लगने से बाल बाल बच गया और बदमाश की गोली कांस्टेबल के पास से होकर गुजर गई।

करनाल में होली के दिन एनकाउंटर 

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर गोली चला दी। Karnal STF Police encounter में पुलिस ने गोली दोनों बदमाशों के पांव में मारी। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश वहीं पर ढेर हो गए और पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। करनाल पुलिस के डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि पुलिस की गोली दोनों बदमाशों की पांव की हड्डी को छूते हुए निकल गई और इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि इन्हें रिकवर होने में करीब दो महीने का समय लग सकता है।

करनाल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना 

डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि पुलिस एनकाउंटर में पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से दो अवैध पिस्तौल बरामद हुए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह दोनों बदमाश करनाल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे और इन्होंने 27 फरवरी को सोनीपत के सप्लीमेंट शोरूम पर फायरिंग भी की थी और उसके बाद दो अन्य स्थानों पर भी गोलीबारी की वीडियो इन्होंने सोशल मीडिया पर डाली थी।

पहल न्यूट्रिशन शोरूम पर फायरिंग

डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान सोनीपत जिले के दोदवा निवासी कपिल और आशीष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 27 फरवरी को तीन बदमाश एक बाइक पर सवार होकर सोनीपत के बहालगढ़ स्थित पहल न्यूट्रिशन शोरूम पर पहुंचे थे। जिनमें से दो युवक शोरूम के बाहर खड़े हो गए और एक युवक पिस्तौल के साथ दुकान के अंदर घुस गया और उसने वहां पर बैठे रितेश गर्ग पर फायरिंग करने का प्रयास किया लेकिन गोली नहीं चल पाई थी। इसके बाद दुकानदार रितेश गर्ग अपनी जान बचाते हुए वहां से अंदर की तरफ भाग गया और बाहर खड़े दूसरे बदमाश ने बाहर से फायरिंग की तो दुकान के गेट पर लगा शीशा टूट गया था। उसके बाद तीनों बदमाश बाइक पर फरार हो गए थे।

देशद्रोही रोहित गोदारा को फिरौती

सोनीपत के बालगढ़ स्थित पहल न्यूट्रिशन शोरूम पर फायरिंग करने की पुलिस ने जांच शुरू की तो एक वीडियो सामने आया। वीडियो में बदमाश कह रहे हैं कि पहल न्यूट्रिशन शोरूम पर फायरिंग आशीष मलिक और कपिल कोबरा ने की है और लॉरेंस को बड़ा भाई बताया था। उन्होंने कहा कि यह अभी तो डेमो है और अगली बार छाती फाड़ देंगे क्योंकि पहल न्यूट्रिशन शोरूम के मालिक ने देशद्रोही रोहित गोदारा को फिरौती दी है।

शोरूम पर फायरिंग की सूचना मिलते ही सोनीपत क्राइम के डीएसपी विपिन कादियान, विजिलेंस के एसीपी अजय धनखड़ सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था और मामले की गहनता से जान शुरू कर दी थी पुलिस को घटनास्थल से एक गोली की खोल भी बरामद हुई थी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer