Verification: eefe237ed2c24d7f

Latest Crime News: हिसार में मोटरसाइकिल चोर काबू, बरवाला में दो महिलाएं गिरफ्तार

0 minutes, 5 seconds Read

Latest Crime News Hisar

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Latest Crime News Hisar: हिसार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वहीं बरवाला में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। मोटरसाइकिल चोर के खिलाफ पहले भी हिसार सदर थाने में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज है। 

 

 

टाउन पार्क से मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी काबू

थाना सिविललाइन क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त मामले में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता संजय पुत्र करतार सिंह निवासी VPO जुगलान, तहसील बरवाला, जिला हिसार ने बताया कि दिनांक 14.02.2026 को वह अपनी मोटरसाइकिल नंबर HR16W0639 (Bajaj Platina CBS, काला रंग) पर टाउन पार्क हिसार आया था।

हिसार मोटरसाइकिल चोरी का मामला

शाम करीब 5:00 बजे जब वह पार्क से बाहर निकला तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रणधीर सिंह पुत्र प्रताप निवासी कैमरी रोड, हिसार को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी सदर थाना हिसार में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज है।

 

 

नशीला पदार्थ (हेरोइन/चिट्टा) के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

हिसार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत एएनसी स्टाफ हिसार को महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एएनसी स्टाफ प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 14 बरवाला क्षेत्र से दो आरोपिया को काबू किया गया। गिरफ्तार आरोपिया की पहचान बिमल उर्फ प्रीतो पत्नी सोरन निवासी गढ़ी तहसील नरवाना जिला जींद हाल वार्ड नंबर 14 बरवाला हिसार तथा कमला पत्नी फतेह सिंह निवासी गांव गढ़ी तहसील नरवाना हाल वार्ड नंबर 14 बरवाला हिसार के रूप में हुई है।

पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर आरोपिया बिमल के कब्जे से 07.46 ग्राम तथा आरोपिया कमला के कब्जे से 03.57 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना बरवाला हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपिया पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में संलिप्त रही हैं और नशीला पदार्थ बेचने का कार्य करती हैं। दोनों आरोपिया को गिरफ्तार कर आगामी जांच के लिए थाना बरवाला हिसार के हवाले किया गया है। मामले में गहनता से जांच जारी है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer