Verification: eefe237ed2c24d7f

रेवाड़ी की ताजा खबरें: Rewari Aaj Ki Taaja News

0 minutes, 9 seconds Read

Rewari Aaj Ki Taaja News

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पंकज जैन ने उपमंडल बावल में वकीलों के चेंबर्स का किया शिलान्यास
-न्यायाधीश पंकज जैन ने रेवाड़ी, बावल व कोसली कोर्ट परिसर का किया अवलोकन
Rewari News Today :
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस पंकज जैन ने सोमवार को उपमंडल बावल में नए न्यायिक परिसर में वकीलों के चेंबर्स का शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह वाधवा, डीसी अभिषेक मीणा, सीजेएम व डीएलएसए सचिव अमित वर्मा, सीजेएम डा. रेनू सोलखे, एसीजे सीनियर डिवीजन आलोक आनंद, एसडीएम बावल मनोज कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 


  जस्टिस पंकज जैन ने कहा कि लोग न्याय के लिए कोर्ट आते हैं और कोर्ट में आते समय उन्हें सुरक्षित महसूस होना चाहिए। ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से पुख्ता होनी चाहिए। इसके अलावा न्यायाधीश पंकज जैन ने रेवाड़ी, बावल व कोसली न्यायिक परिसर का अवलोकन कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अवलोकन के दौरान अदालत परिसर की व्यवस्थाओं, न्यायिक कार्यप्रणाली और अधिवक्ताओं को उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए न्यायिक कार्यों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
————————–

विदाई समारोह: भजन पार्टी सदस्य मदन लाल हुए सेवानिवृत

सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के भजन पार्टी सदस्य मदन लाल सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। विभाग के स्थानीय कार्यालय में उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। जिले के गांव खोरी निवासी मदन लाल ने  विभाग में जनवरी वर्ष 1992 से रेवाड़ी में अनुबंधित सदस्य भजन पार्टी से सेवा की शुरुआत की थी। जनवरी 1996 से रेगुलर के तौर पर उन्होंने भजन पार्टी के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।  उन्होंने कहा कि उनका कार्य हमेशा लोगों की भलाई और सेवा के लिए था। वे इस दौरान मिले सभी सहयोग और समर्थन के लिए आभारी हैं।
इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक (सेवानिवृत) एसके जोशी, अधीक्षक उषा रानी, एआईपीआरओ पवन कुमार, लेखाकार मनोज कुमार सहित कार्यालय के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। ( Latest News Rewari Haryana )
———–  


राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना में केंद्रीकृत साउंड सिस्टम व डिजिटल लर्निंग बोर्ड कार्यों का हुआ शुभारंभ
रेवाड़ी, 30 मार्च।
सीएसआर गतिविधि के तहत जीएलएस एलोपाक पा. लि. गुरावड़ा के निदेशक जीरोन द्वारा राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना रेवाड़ी में केंद्रीकृत सांऊड सिस्टम, डिजिटल लर्निंग बोर्ड आदि कार्यों का शुभारंभ किया। यह उद्घाटन जीएलएस एलोपाक के निदेशक जीरोन के कर कमलों द्वारा किया गया।


  जीएलएस एलोपाक के निदेशक जीरोन ने कहा कि कंपनी द्वारा सीएसआर गतिविधियों के तहत संस्थान एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उज्जवल भविष्य के लिए अपना योगदान देते रहेगे। संस्थान के प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार ने कंपनी के पदाधिकारियों की संस्थान एवं विद्यार्थियों के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा वर्ष 2024-25 में भी संस्थान में 3 डिजिटल बोर्ड, 4 एयर कंडीश्नर इत्यादि सहित एक बड़े हॉल का नवीनीकरण किया गया था। ( Haryana News Today )

 


  इस अवसर पर कम्पनी के सीईओ अतुल पाहवा, सी.एफ.ओ. आशीष लाखोटिया, एच.आर. हैड नीरू यादव, प्लांट हैड प्रभात चढ्ढा व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी,सहित संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी सन्नी तनेजा तथा अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
———–

जिला में गैस सिलेंडर आपूर्ति सुचारू रूप से जारी – डीसी
रेवाड़ी, 30 मार्च।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने जिला के नागरिक से आह्वान किया है कि गैस सिलेंडरों को लेकर अफवाहों पर ध्यान ना दें। ( Rewari Ki Taaja News )

  डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक हैं और मांग से भी ज्यादा गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। वर्तमान में जिला में 10 हजार से ज्यादा सिलेंडर उपलब्ध हैं।  लोगों को गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में लगकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन माध्यम से भी आसानी से गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन लगातार निगरानी भी कर रहा है और हर रोज स्टॉक व ट्रांजिट की रिपोर्ट ली जा रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि अगर गैस सिलेंडरों को लेकर कोई कालाबाजारी करता है तो उसकी तुरंत सूचना दें। दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला में उपभोक्ता एलपीजी से संबंधित शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित समाधान के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर 01274-225214 भी जारी किया गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer