Verification: eefe237ed2c24d7f

Morning News: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिए निर्देश; फर्जी खेल नर्सरींयों पर होगी कार्रवाई, बिजली चोरों की खैर नहीं

0 minutes, 7 seconds Read

Morning News Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि प्रदेश में सभी सिविल कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए उच्च स्तरीय लैब विकसित की जाए तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चल रहे विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट हरियाणा इंजीनियरिंग पोर्टल पर अपलोड की जाए तथा प्रत्येक कार्य में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

 

Latest News Jind Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश की पहली हाइड्रोजन डेमू ट्रेन हरियाणा को देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार जताया।

जींद से सोनीपत के बीच 10 कोच वाली हाइड्रोजन डेमू ट्रेन को रेलवे द्वारा मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा विकास और रेल इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा। भविष्य की परियोजनाओं को देखते हुए यह हाइड्रोजन डेमू ट्रेन मील का पत्थर साबित होगी।

 

Latest News Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज ‘हरियाणा विजन 2047’ के अंतर्गत एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्रम, खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग की आगामी योजनाओं और अगले पांच वर्षों के रोडमैप पर विस्तृत चर्चा हुई।

“आने वाले समय में विश्वस्तरीय सुविधाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को और अधिक सशक्त किया जाएगा। युवाओं को स्किल से जोड़कर अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।” – मुख्यमंत्री

 

हरियाणा सरकार द्वारा “सोमनाथ दर्शन” के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। 8 जून, 2026 को हरियाणा से रवाना होने वाली यह विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं को आस्था और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करेगी। “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर मिलने वाली इस सुविधा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 जून, 2026 निर्धारित की गई है।

 

गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए चलेगा अभियान!

Haryana morning news today : केंद्र एवं राज्य सरकार गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु नई योजनाएं तैयार कर रही हैं। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश में कार्यरत सभी गिग वर्कर्स का विशेष अभियान चलाकर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के प्रति जागरूक किया जाए।

 

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से चंडीगढ़ में आशा वर्कर्स के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी मुख्य समस्याओं से अवगत कराया और उन्हें 9 सूत्री मांग-पत्र सौंपा। स्वास्थ्य मंत्री ने आशा वर्कर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा के अधिकारियों को मांग-पत्र के सभी बिंदुओं का अध्ययन कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

फर्जी खेल नर्सरींयों पर कार्रवाई के निर्देश

Haryana News Today : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 21 नए खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही फर्जी खेल नर्सरियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 15 दिनों के भीतर जिला खेल अधिकारियों से ग्राउंड रिपोर्ट मांगी गई है।

बैठक में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए ‘खेलो हरियाणा ऐप’ और ‘खिलाड़ी बीमा योजना’ जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा हर जिले में सिंथेटिक ट्रैक विकसित करने और खेल परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया।

 

बिजली चोरी रोकने के लिए निगम में कसी कमर

Haryana aaj ki taaja khabar : ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के साथ आयोजित बैठक में स्पष्ट कहा कि बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और किसी भी कर्मचारी का जीवन किसी भी मुआवजे से अधिक मूल्यवान है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जोखिमपूर्ण कार्यों में लगे प्रत्येक कर्मचारी को आधुनिक सेफ्टी किट उपलब्ध कराई जाए और इसके उपयोग के लिए सर्कल स्तर पर प्रशिक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में बिजली चोरी रोकने, लंबित पदोन्नति मामलों के शीघ्र निपटारे तथा कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer