Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Uklana News: लितानी गांव जानलेवा हमला; गिरफ्तार आरोपियों से हथियार बरामद

0 minutes, 6 seconds Read

Hisar uklana News in Hindi

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar Uklana News: हिसार जिले के उकलाना मंडी क्षेत्र के गांव लितानी मैं हुए जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए उकलाना थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार पुलिस ने बरामद कर लिए हैं और पुलिस पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

 

थाना उकलाना पुलिस ने जानलेवा हमला के एक मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किए गए हथियार बरामद कर लिए हैं। सहायक उप निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि थाना उकलाना में दर्ज मुकदमा के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी। मामले की जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक राजबीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ( Uklana Barwala News Today )

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर आरोपी मोनू निवासी गांव लितानी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त गंडासी तथा आरोपी रघबीर निवासी गांव लितानी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी संबंधी सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए हथियारों को कब्जे में ले लिया।  ( Litani gaon ki News )

 

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते पीड़ित पर जानलेवा हमला किया था। मामले में पुलिस द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल हिसार भेज दिया गया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer