SIR मुद्दे और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से Narnaund BJP meeting
AHN News Narnaund : सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करें और पार्टी की नीतियों का घर-घर प्रचार करें ताकि पार्टी को और ज्यादा मजबूती दी जा सके उक्त शब्द भाजपा की जिला प्रभारी एवं महिला विकास निगम की चेयरमैन सुनीता डांगी ने नारनौंद हल्के के चारों मंडलों की मासिक बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान जिला प्रधान अशोक सैनी, जिला महामंत्री बिजेंद्र लोहान, मार्केट कमेटी चेयरमैन शमशेर मोर, चेयरमैन उदय सिंह लोहान, नपा चेयरमैन शमशेर कूकन विशेष तौर पर मौजूद थे।
कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करके पार्टी का घर-घर करें प्रचार - सुनीता डांगी
उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी लगातार कार्यकर्ताओं के बीच में जाकर पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का काम किया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ घर घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं की सरकार ने लोगों के हितों के लिए अनेक ऐसी योजनाएं चला रखी है जिससे कि लोगों को सरकार का फायदा मिल सके। क्योंकि काफी लोग जानकारी के अभाव में भाजपा सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। ( Hansi News Today )
सभी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है कि वह हर शक्ति केंद्र, बीएलओ टू ओर बूथ स्तर पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को जागरूक करने का काम करें जब पार्टी का संगठन मजबूत होगा तो पार्टी मजबूती के साथ खड़ी होगी। वही एसआईआर की जो प्रक्रिया चल रही हैं। उसमें भी सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर सभी के वोट बनवाने का काम करें ताकि कोई भी व्यक्ति वोट से वंचित न रहे। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर महिला जिला प्रधान नीलम जांगड़ा, मंडल प्रधान कर्णपाल पेटवाड़, सोनू सैनी, महावीर श्योराण, देवेंद्र बूरा, पार्षद सुनील बैरागी, कुलदीप गौतम, नरेश वर्मा, जयबीर माजरा, राजेंद्र लांबा, सरला नाड़ा, अंग्रेजों, अफ़साना कोथ आदि मौजूद थे।



