---Advertisement---

क्लस्टर स्तरीय भाषण-पेंटिंग प्रतियोगिता में SBS School माढ़ा का दबदबा, 4 विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान

By sunilkohar

Published On:

Follow Us

 

 

 

---Advertisement---

SBS School Madha के छात्रों का जलवा, भाषण-पेंटिंग प्रतियोगिता में 4 ने जीते स्थान

Narnaund News: शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित क्लस्टर स्तरीय भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में एसबीएस स्कूल माढ़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्थान हासिल किए। प्रतियोगिता में सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित गतिविधियों के तहत पहले स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई गईं। स्कूल स्तर पर विजेता विद्यार्थियों को इसके बाद क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिला। यहां कक्षा पहली से आठवीं तथा कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग समूह बनाए गए।

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मारी बाजी

कक्षा पहली से आठवीं वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में एसबीएस स्कूल माढ़ा की छात्रा अस्मिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में सेजल ने पहला स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।

वहीं कक्षा नौवीं से 12वीं वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में भी स्कूल के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा। दीपिका ने प्रथम जबकि रिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

इस प्रदर्शन के साथ एसबीएस स्कूल माढ़ा के चार विद्यार्थियों ने जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। जिला स्तरीय भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितंबर को किया जाएगा, जिसमें ये विद्यार्थी क्लस्टर स्तर पर अपनी सफलता के बाद हिस्सा लेंगे।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

स्कूल के डायरेक्टर डॉ. सुनील चहल ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यार्थियों को अलग-अलग गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि स्कूल में टीम वर्क के साथ काम किया जाता है, जिसका सकारात्मक परिणाम विद्यार्थियों के प्रदर्शन में दिखाई दे रहा है।

इस अवसर पर विकास, विजय, चिराग, गगनदीप, तरुण, पूजा, मंजू, नीतू और रेखा शारदा सहित स्कूल स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

2 thoughts on “क्लस्टर स्तरीय भाषण-पेंटिंग प्रतियोगिता में SBS School माढ़ा का दबदबा, 4 विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान”

Leave a Comment