---Advertisement---

Hisar City News: पटेल नगर में मारपीट व घर में तोड़फोड़ करने के मामले में पांच गिरफ्तार

By sunilkohar

Published On:

Follow Us

 

 

 

---Advertisement---

Hisar City News : हिसार शहर के पटेल नगर में घर में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने के मामले में पीएलए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

हिसार शहर के पटेल नगर की गली नंबर 5 में रहने वाले शिकायतकर्ता सुनील पुत्र सूरजभान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका मकान हीरा बेकरी पटेल नगर के पास है और वह अपने घर में बैठा हुआ था कि तभी 5-7 युवक लाठी डंडों व हथियारों के साथ उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। झगड़े की आवाज सुनकर उसका भाई वहां पर पहुंचा और बीच बचाव करने लगा तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके बाद हमलावरों ने उसके घर के दरवाजे खिड़की सहित अन्य सामान तोड़ दिया और घर के बाहर खड़ी स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीएलए चौंकी पुलिस ने शिकायतकर्ता सुनील के शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी व पीएलए चौंकी प्रभारी उप निरीक्षक अनूप ने बताया कि सुनील के घर में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान राहुल उर्फ गोल्डन, मोहित उर्फ रोज, काकू उर्फ मंगल, मोहित उर्फ भैया और आकाश के रूप में हुई है और यह सभी हिसार के रहने वाले हैं।

चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपितों को अदालत में पेश करके पुलिस डिमांड पर लिया जाएगा ताकि इस वारदात में शामिल उनके अन्य साथियों का भी पता लगाया जा सके और साथ ही वारदात में प्रयोग हथियार बरामद करने का भी प्रयास किया जाएगा।

You Might Also Like

Leave a Comment