एडीएस फाउंडेशन (ADS Foundation) किसान हवेली महम में चोरी
Meham News : रोहतक जिले के ( ADS Foundation )महम में किसान हवेली में अज्ञात चोर शीशा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने किसान हवेली महम के मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। चोरी की ये वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
महम थाना पुलिस को दी शिकायत में हांसी जिले के गांव सैनीपुरा निवासी अमरदीप ने बताया कि वह 1 मई 2019 से किसान हवेली महम में बतौर सेंटर मैनेजर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर 2026 की शाम को वे हमेशा की तरह सभी कमरों की जांच कर और लॉक लगाकर अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर चले गए थे।
सोलर लैब में चोरी (Solar lab theft)
अगले दिन 25 सितंबर को जब वे महम स्थित एडीएस फाउंडेशन (ADS Foundation) किसान हवेली पहुंचे और कमरों का निरीक्षण किया, तो सोलर लैब के पीछे का शीशा टूटा हुआ मिला। जब अंदर जाकर देखा गया तो लैब में रखे कई महत्वपूर्ण उपकरण और टूल्स गायब थे।
Rohtak Crime News
पीड़ित मैनेजर ने तुरंत घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सेंटर मैनेजर ने पुलिस प्रशासन से चोरी हुआ सामान जल्द से जल्द बरामद करने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
चोरी हुए सामान की सूची:
-
1 सुकम कंपनी का CPU इन्वर्टर
-
1 माइक्रोटेक कंपनी का इन्वर्टर
-
1 ऑन-ग्रिड सोलर इन्वर्टर
-
1 सोलर पैनल (250 वाट)
-
5 छोटी-बड़ी बैटरी
-
2 फायर सेफ्टी सिलेंडर
-
1 हैमर ड्रिल मशीन, 1 चार्ज कंट्रोलर और 1 बैटरी चार्जर (12V)
-
2 टूल बॉक्स, 4 चाबी-पाना सेट, 4 बॉक्स एन-एल की, 1 पाइप जॉ और 5 कॉम्बिनेशन प्लायर
-
1 डीसी फैन, 1 DCDB और 1 ACDB








1 thought on “ADS Foundation : किसान हवेली महम में चोरी, मामला दर्ज”