Hisar Breaking News: डिग्गी में डूबने से किशोर की मौत, मां, बहन और चाचा ने लगाई छलांग

By sunilkohar

Published On:

Hisar Breaking News: डिग्गी में डूबने से किशोर की मौत, मां, बहन और चाचा ने लगाई छलांग

---Advertisement---

किरतान गांव में किशोर की मौत

Hisar Breaking News: हिसार में दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव किरतान में एक 15 वर्षीय किशोर की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। अंश को बचाने के लिए खेत में बनी डिग्गी में उसकी मां, बहन और चाचा भी कूद गए। हालांकि, वे भी उसकी जान नहीं बचा पाए। सूचना मिलते ही ग्रामीण युवा खेत में पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अंश को डिग्गी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव किरतान निवासी 15 वर्षीय अंश रविवार को अपनी मां, बहन और चाचा के साथ खेत में गया हुआ था। अंश अपने परिजनों के साथ डिग्गी में पंखा लगाकर ट्रैक्टर की पीटीओ चलाकर सिंचाई कर रहा था। दोपहर करीब तीन बजे ट्यूबवेल का पंखा पानी छोड़ गया। जब अंश दोबारा पानी उठाने का प्रयास करने के लिए ट्रैक्टर के पास पहुंचा तो उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया।

अंश को डिग्गी में गिरता हुआ खेत में मौजूद उसके परिजनों ने देख लिया। डिग्गी पानी से लबालब भरी हुई थी। उसे बचाने के लिए उसकी मां और बहन पूजा भी डिग्गी में कूद गईं। लेकिन पानी अधिक होने के कारण वे उसे तलाश नहीं पाईं और खुद भी डूबने लगीं। इसके बाद उसके चाचा भी डिग्गी में उतर गए और अंश की मां व बहन को बाहर निकाला, लेकिन अंश को नहीं निकाल पाए।

सूचना मिलते ही गांव से युवा खेत में पहुंचे और करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद अंश को तलाशने में सफलता मिली। जब उसे बाहर निकाला गया तो वह बेहोश हो चुका था। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इकलौता बेटा था मृतक, पिता की पहले ही हो चुकी है मौत

परिजनों के मुताबिक, अंश के पिता फूल सिंह की पहले ही सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। परिवार में अंश इकलौता बेटा था। अंश की खेत में बनी डिग्गी में डूबने से मौत के बाद उसकी विधवा मां और बहन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अंश अब घरेलू कार्यों के साथ-साथ खेती के काम में भी अपनी मां का हाथ बंटाने लगा था और घर की जिम्मेदारियों का बोझ धीरे-धीरे उसके कंधों पर आने लगा था।

हादसे की सूचना मिलते ही बालसमंद चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

Latest News Today :

राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी, भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान,

Latest News: नारनौंद में Delhi Police Constable की मौत, ASI और दोस्त पर हत्या का केस,

Hisar Roadways कर्मचारियों की मांगें लंबित, हिसार Depot बंद करने की चेतावनी,

INLD Mewat Rally Live: जननायक सम्मान दिवस रैली में उमड़ी भीड़, इनेलो ने दिखाई ताकत

Narnaund Politics: नारनौंद की राजनीति में फिर उफान, Jassi Petwar के बयान पर भाजपा नेता का पलटवार,

Latest News Jind: पोकरी खेड़ी में महिला ने लगाया फंदा, पति-देवर-ससुर पर प्रताड़ना का आरोप

1 thought on “Hisar Breaking News: डिग्गी में डूबने से किशोर की मौत, मां, बहन और चाचा ने लगाई छलांग”

Leave a Comment