Barwala News Today: बनभौरी हादसे में कबड्‌डी खेलने जा रहे दो युवकों की मौत, एक घायल

By sunilkohar

Updated On:

Barwala News Today: बनभौरी हादसे में कबड्‌डी खेलने जा रहे दो युवकों की मौत, एक घायल

---Advertisement---

Barwala News Today: Two youths going to play Kabaddi died in Banbhauri accident 

हरियाणा न्यूज टूडे | बरवाला उचाना रोड़ पर गांव बनभौरी के बस अड्डे के नजदीक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

बनभौरी सड़क हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान

बनभौरी सड़क हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान गांव सरहेड़ा निवासी 15 वर्षीय मोनू और 14 वर्षीय पुनीत के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक 22 वर्षीय रवि है, जो फिलहाल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। जानकारी के अनुसार मखंड गांव में 10 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए एक कबड्डी खेल प्रतियोगिता चल रही है।

कबड्डी खेल प्रतियोगिता में भाग

बताया जा रहा है कि क्षा छठी का छात्र पुनीत भी कबड्डी खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहा था। मोनू और रवि उसे बाइक पर बैठाकर मैच खिलाने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान, जब उनकी बाइक बनभौरी बस अड्डे के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार फॉरच्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो नाबालिगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

बनभौरी एक्सीडेंट में पुलिस ने गांव सरहेड़ा निवासी राजेंद्र के बयान पर अज्ञात फॉरच्यूनर गाड़ी के चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को नागरिक अस्पताल हिसार के शव गृह में रखवा दिया है, जहां सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Leave a Comment