Jind News: नरवाना में युवक पर फार्यारंग, पेट में लगी गोली, अग्रोहा रेफर

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

Jind News: Narwana Belrakha firing case

बेलरखा में युवक पर की फायरिंग

हरियाणा न्यूज टूडे| जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव बेलरखा पुल के पास अज्ञात युवक ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आरोपी युवक वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

परिजनों के मुताबिक बेलरखा निवासी मंगलवार की रात को अजय हाइवे पर पुल की तरफ घुमने के लिए गया था कि वहां पर आए एक युवक ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली अजय के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल नरवाना पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मैडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल फायरिंग के कारण और आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि बेलरखा निवासी युवक अजय को गोली लगने की सूचना मिली थी। उसे नरवाना सिविल अस्पताल से पीजीआई अग्रोहा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

1 thought on “Jind News: नरवाना में युवक पर फार्यारंग, पेट में लगी गोली, अग्रोहा रेफर”

Leave a Comment