उचाना में Congress Worker Conference : कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर मंथन

By sunilkohar

Published On:

उचाना में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन: संगठन की मजबूती पर मंथन, कुमारी सैलजा बोलीं—'राजनीतिक खेल खेला गया'

---Advertisement---

 ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने पर मंथन

Jind News in Hindi: उचाना के राजीव गांधी महाविद्यालय में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Congress Worker Conference में संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय जनसंपर्क बढ़ाने पर चर्चा हुई।
सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का आधार उसके कार्यकर्ता और आम जनता के साथ उसका निरंतर जुड़ाव है। सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन को गांव-गांव और जन-जन तक सक्रिय बनाना चाहिए। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बनाए रखने और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने पर जोर दिया।
प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भी संगठनात्मक एकजुटता और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। Congress Worker Conference के संबंध में प्रकाशित रिपोर्टों में भी संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिए जाने की बात कही गई है। सम्मेलन में चौधरी वीरेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा, बिजेंद्र सिंह, आदित्य सुरजेवाला, ऋषिपाल दलबीर सिंह, प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, दीपक लाम्बा, लाल बहादुर खोवाल, सतबीर दबलैन, सुरेंद्र नैन, देवेंद्र मंटा, धर्मवीर गोयत, चाणक्य शर्मा, लाजवंती ढिल्लों, रजिया बानो, बंशीलाल, जगदेव मलिक तथा राममेहर धनोदा सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष लाजवंती ढिल्लों के अनुसार सम्मेलन में महिलाओं की भी विशेष भागीदारी रही। सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने, स्थानीय समस्याओं को उठाने तथा जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।
राजनीतिक खेल तो हुआ था
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा जब बिजेंद्र सिंह ने नौकरी छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया तो कहा गया कि एक अधिकारी कैसे राजनीति करेगा, राजनीति में गंभीरता कहां से आएगी पर प्रदेश भर में पैदल यात्रा कर बता दिया कि राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। जब बिजेन्द्र सिंह ने उचाना से चुनाव लड़ा तो उनके खिलाफ एक निर्दलीय को खड़ा किया गया किसने किया सब जानते है, ये राजनीतिक खेल खेला गया था। सांसद ने कहा कि राजीव गांधी एक बार चौधरी बीरेंद्र सिंह को सीएम बनाने का विचार कर चुके थे पर कुदरत को कुछ ओर ही मंजूर था।
Read More News Haryana:

Leave a Comment