राजपुरा के केशव ने यूपी में जीता National Kabaddi Competition में गोल्ड, गांव में जोरदार स्वागत

By sunilkohar

Published On:

राजपुरा के केशव ने यूपी में जीता National Kabaddi Competition में गोल्ड, गांव में जोरदार स्वागत

---Advertisement---

Rajpura Keshav Kabaddi Gold:फोन पर बोला- मां तेरे चुरमे की रख ली लाज

Hansi News Today: नारनौंद क्षेत्र के गांव राजपुरा के युवा कबड्डी खिलाड़ी केशव ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आयोजित CBSE National Kabaddi Competition में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में जीत के बाद जब केशव गांव राजपुरा पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा और ग्रामीणों ने खिलाड़ी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

गोल्ड मेडल जीतने के बाद केशव ने फोन पर अपनी मां से बात करते हुए कहा, “मां, तेरे चुरमे की लाज रख ली।” बेटे की इस बात ने परिवार और ग्रामीणों का दिल जीत लिया।

ब्लॉक और जिला स्तर पर भी दिखाया दम

गांव राजपुरा निवासी केशव पुत्र रमेश कुमार अपने स्कूल की कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पहले ब्लॉक और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुका है। इसके बाद राज्य स्तरीय टीम में चयन होने से उसके हौसलों को नई उड़ान मिली। CBSE Kabaddi National Competition का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में केशव की टीम ने नोएडा की मजबूत टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया और गोल्ड मेडल हासिल किया।

तीन साल से कबड्डी की तैयारी कर रहा केशव

केशव ने बताया कि वह सृष्टि स्कूल मोठ में कक्षा 9वीं में पढ़ाई कर रहा है। वह पिछले करीब तीन वर्षों से अपने स्कूल के कोच सुभाष लोहान और प्रदीप जागलान के मार्गदर्शन में कबड्डी का प्रशिक्षण ले रहा है। केशव ने कहा कि अध्यापकों और खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से उसके खेल में लगातार सुधार हुआ है।

 

उसका सपना भविष्य में ओलंपिक और एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। उसने कहा कि वह अपने कोच और शिक्षकों के अनुभव से सीखते हुए आगे बढ़ना चाहता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करने का सपना रखता है।

मां ने बेटे के लिए बनाया चुरमा

गोल्ड मेडल जीतकर जब केशव अपने गांव राजपुरा पहुंचा तो उसकी मां मंजू देवी ने बेटे के लिए चुरमा तैयार किया। केशव ने बताया कि मेडल जीतने के तुरंत बाद उसने फोन पर अपनी मां से कहा था, “मां, तेरे चुरमे की लाज रख ली।” 

हरियाणवी अंदाज में कही गई इस बात को लेकर परिवार और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। केशव के स्वागत में गांव राजपुरा और आसपास के क्षेत्रों में विजय जुलूस भी निकाला गया।

ग्रामीणों ने किया केशव का जोरदार स्वागत

Keshav Kabaddi Player के गांव पहुंचने पर उसके पिता रमेश कुमार, ताऊ शमशेर, कृष्ण बांगड़, सरपंच सुनील कुमार, संतरा देवी, मोहित, कर्मजीत, धर्मजीत, दारासिंह, सतीश पेटवाड़, सोनू गगन खेड़ी, बलबीर, जोगीराम, सुभाष और सुरेश सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया।

इस दौरान सभी ने केशव को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उसके स्कूल के डायरेक्टर अनूप लोहान और हरी बिसला भी मौजूद रहे। केशव की इस उपलब्धि से गांव राजपुरा सहित आसपास के गांवों में भी खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि केशव भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करेगा।

नारनौंद के खिलाड़ियों ने CBSE National Kabaddi Championship में जीता गोल्ड, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित,

CBSE नेशनल कबड्डी में Srishti Sports School मोठ ने जीता गोल्ड, फाइनल में नोएडा को हराया

1 thought on “राजपुरा के केशव ने यूपी में जीता National Kabaddi Competition में गोल्ड, गांव में जोरदार स्वागत”

Leave a Comment