Hisar-Hansi Road Accident : हवेली होटल हांसी के पास कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर

By sunilkohar

Published On:

हिसार-हांसी रोड पर बड़ा हादसा: हवेली होटल के पास कार ने बाइक को उड़ाया, युवक गंभीर घायल

---Advertisement---

Hisar-Hansi Road Accident : हवेली होटल हांसी के पास एक्सीडेंट

Hisar-Hansi Road Accident: हिसार-हांसी रोड पर हादसा हो गया। हवेली होटल के पास एक कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Hansi Haveli Hotel accident

हांसी सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन एस्टेट-2, हिसार के रहने वाले सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह एनएच-10 मार्केट में नौकरी करता है। हर रोज की तरह वह अपनी बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर आ रहा था। जब वह हिसार-हांसी रोड पर हवेली होटल के नजदीक पहुंचा, तो पीछे से आ रही सफेद रंग की कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

Haveli Hotel Hansi accident : कार की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके का फायदा उठाते हुए कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया। जब उसे होश आया, तो उसका भाई विरेन्द्र वहां पर मिला, जो उसके पीछे-पीछे किसी निजी काम से हांसी आ रहा था।

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे आरोग्य अस्पताल, हिसार ले गए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। सुरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि उसके साथ यह हादसा कार चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही हांसी सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल सुरेन्द्र के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी।

You Might Also Like

Leave a Comment