Jind News Abtak: उचाना क्षेत्र के गांव सफा खेड़ी में जमीन के पुराने विवाद को लेकर खेत में गेहूं की बिजाई कर रहे किसान जयबीर (40) पर लाठी, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में किसान की आंख पर गंभीर चोट आई है, जिससे उसकी आंखों की रोशनी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। उचाना थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित जयबीर ने बताया कि उसका राममेहर और दिलबाग के साथ जमीन को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। 8 नवंबर की सुबह जब वह खेत में गेहूं की बिजाई की तैयारी करने गया, तो वहां पहले से मौजूद राममेहर, दिलबाग, साहिल, अमित और कुलदीप ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी और थप्पड़-मुक्कों से जयबीर के चेहरे व आंख पर ताबड़तोड़ वार किए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
राहगीरों ने गंभीर हालत में उसे सीएचसी उचाना पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जींद और फिर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बयानों के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















1 thought on “जींद: सफा खेड़ी में जमीन विवाद को लेकर किसान पर हमला, 5 लोगों पर केस दर्ज | Jind News Abtak”