जींद में चोरों का कारनामा: असली जेवरात चोरी कर तिजोरी में रखे नकली गहने
Jind Abtak: जींद जिले के जुलाना थाना क्षेत्र के गांव झमोला में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। चोर ने घर की तिजोरी से सोने-चांदी के असली जेवर उड़ा लिए और परिवार को चकमा देने के लिए उनकी जगह नकली गहने रख दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव झमोला निवासी मंजिता ने पुलिस को बताया कि 8 नवंबर को दीपावली पूजा के लिए जब उन्होंने तिजोरी खोली, तो असली जेवरात गायब थे और उनकी जगह नकली गहने रखे मिले। चोरी हुए सामान में चार चांदी के कड़े, पायल, दो जोड़ी पाजेब, मंगलसूत्र, अंगूठी और दो जोड़ी सोने के बाले शामिल हैं।
पीड़िता ने गांव के ही सोमबीर पर चोरी का शक जताया है, जो नशे का आदी है और पहले है। भी उनके घर से गेहूं का कट्टा चोरी कर चुका जुलाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई महावीर को सौंपी गई है, जो मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटा रहे हैं।













