भिवानी जिले के बवानीखेड़ा मंडी में धान डालने आए किसान की वापस गांव लौटते समय सड़क हादसे (Tractor Accident) में दर्दनाक मौत हो गई। बवानी खेड़ा-जमालपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक्सीडेंट हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक अचानक मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार बाइक आ रही थी। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर असंतुलित होकर खेत में जा गिरा। ट्रैक्टर पलटने से किसान उसके नीचे दब गया। हादसे के दौरान उसके साथ मौजूद 16 वर्षीय पोता अंग्रेज ट्रैक्टर से दूर गिर गया। उसकी जान बच गई।
जानकारी के अनुसार सिपर गांव निवासी 55 वर्षीय लक्खा सिंह के साथ हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने काफी मशक्कत से किसान को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद लक्खा सिंह को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।
जमालपुर के सरपंच राजकुमार, जमालपुर द्वितीय के सरपंच भूप सिंह, सोनू जमालपुर, वीरेंद्र सरोहा, कमलजीत सिपर ने बताया। जहां यह हादसा हुआ, वहां खतरनाक मोड़ है। वहां कई हादसे हो चुके हैं। वहां स्पीड ब्रेकर होना चाहिए।
Latest News Today in Hindi:
Rohtak Power Cut: रोहतक में आज बिजली कटौती, जाने कौन-कौन से एरिया में बिजली रहेगी गुल,
जींद में खेतों से धान चोर गिरोह का पर्दाफाश, गिरोह 5 महिलाएं ढिगाना में चोरी करते काबू,
शातिर चोर की गजब चाल! असली जेवर चुराकर तिजोरी में रख गया नकली गहने,
सिवानी फीडर नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस,
















