Bhiwani Loharu News : सरसों व जौ की फसल रौंदी, विरोध करने पर पूर्व सैनिक और परिवार पर जानलेवा हमला

By sunilkohar

Published On:

Bhiwani Loharu News : सरसों व जौ की फसल रौंदी, विरोध करने पर पूर्व सैनिक और परिवार पर जानलेवा हमला

---Advertisement---

झांझड़ा श्योराण गांव जमीन विवाद

Bhiwani Loharu News: लोहारू उपमंडल के गांव झांझड़ा श्योराण में पुश्तैनी 12 एकड़ जमीन पर खड़ी सरसों और जौ की फसल को तीन ट्रैक्टरों से रौंदने और विरोध करने पर पूर्व सैनिक व परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित पूर्व सैनिक दिनेश कुमार ने बताया कि छह नवंबर की शाम करीब पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि पड़ोसी खेत मालिक नरेंद्र, सुरेश, सतपाल और बलजीत अपने साथियों के साथ फसल नष्ट कर रहे हैं।

15-20 युवकों ने कस्सी व लाठियों से हमला

उन्होंने भाई महेश कुमार और रणबीर को बताया, जिसके बाद महेश ने डायल-112 पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दिनेश, चचेरे भाई रणबीर और भाभी कविता पर कार व राजस्थान नंबर की पिकअप में आए 15-20 युवकों ने कस्सी व लाठियों से हमला कर दिया।

ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

आरोप है कि नरेंद्र ने सिर पर कस्सी मारी, बलजीत ने हैरो लगा ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया और लाठी से वार कर हाथ तोड़ दिया। सुरपुरा खुर्द निवासी बिल्लू, सवीन, गुलाबो और सतपाल ने भी मारपीट की। बीच-बचाव करने आई कविता के पैरों पर भी नरेंद्र व बलजीत ने लाठियां मारीं, जबकि संदीप आपराधिक तत्वों से संपर्क होने की धमकी देकर परिवार को खत्म करने की बात कहता था।

नागरिक अस्पताल भिवानी रेफर

 घायल दिनेश और कविता को लोहारू से नागरिक अस्पताल भिवानी रेफर किया गया। जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि समझौता न होने पर 11 नामजद सहित 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

You Might Also Like

Leave a Comment