Meham Road Accident: Car Hits Bike on Rohtak-Hisar Highway, One Dead
रोहतक जिले के महम में दर्दनाक हादसा हो गया। रोहतक-हिसार रोड पर एक कार ने बाइक सवार को सीधी टक्कर मार दी, जिसके कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कार HR20BD1700 चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
Rohtak Hisar highway accident
मिली जानकारी के मुताबिक रोहतक-हिसार रोड पर महम में कार की टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए महम के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
रोहतक हिसार रोड एक्सीडेंट
वहीं रोहतक हिसार रोड एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही महम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल युवक की पहचान कर हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन रोहतक पीजीआई पहुंचे। लेकिन महम हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान गांव घुसकानी निवासी शीलकराम के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक शीलकराम के छोटे भाई संदीप की शिकायत पर कार HR20BD1700 चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके सोमवार को रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
मृतक के भाई संदीप ने बताया कि उसका बड़ा भाई किसी काम से चांग गांव गया हुआ था। वह रात करीब 9 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था। जब वह महम के भलंभा मोड़ पर रोहतक-हिसार हाईवे पर चढ़ने लगा, तभी रोहतक की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी। Meham road accident में लगी गंभीर चोटों के कारण उसके भाई की मौत हो गई।














1 thought on “महम में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत”