Latest Jind News: रामराय गांव में करंट लगने से ALM कुलदीप की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग के फोरमैन पर लगाया लापरवाही व रंजिश का आरोप

By sunilkohar

Published On:

Latest Jind News: रामराय गांव में करंट लगने से ALM कुलदीप की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग के फोरमैन पर लगाया लापरवाही व रंजिश का आरोप

---Advertisement---

करंट लगने से बिजली कर्मचारी की मौत

Latest Jind News: जींद जिले के रामराय गांव में बिजली का करंट लगने से एएलएम कुलदीप की दर्दनाक मौत हो गई। रामराय गांव में हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

 करंट लगने से पोल पर चढ़ा कुलदीप नीचे गिरा

मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव गुलकनी निवासी कुलदीप बिजली निगम में एएलएम के पद पर कार्यरत था और उसकी ड्यूटी पास के ही गांव रामराय में लगी हुई थी। हर रोज की तरह कुलदीप ड्यूटी पर गया था। जहां पर बिजली के पोल पर फॉल्ट ठीक करते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में पोल में करंट आ गया और करंट लगने से पोल पर चढ़ा कुलदीप नीचे आ गिरा। साथी कर्मचारी अमरजीत व अन्य उसे लेकर जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां पर प्राथमिक जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

लाइट बंद करवाए को बिना ही पोल पर चढ़ाया कुलदीप 

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई मंदीप ने आरोप लगाते हुए बताया कि रामराय गांव में बिजली निगम के फोरमैन ईगराह निवासी कुलदीप सिंह ने बिजली फॉल्ट ठीक करने के लिए कुलदीप और उसके साथी कर्मचारी अमरजीत को भेजा था। लेकिन पीछे से लाइट को बिना बंद करवाए ही कुलदीप को फॉल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा दिया। जिससे हादसा हो गया और करंट लगते ही कुलदीप पोल से नीचे गिर गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

समय पर उपचार नहीं मिलने की वजह से मौत

शिकायतकर्ता मंदीप ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुलदीप के साथ हुए हादसे के बाद साथी कर्मचारियों ने परिजनों को तुरंत सूचना नहीं दी और जब उसके ताऊ के लड़के जितेंद्र कुमार ने फोरमैन कुलदीप सिंह से फोन पर बात की, तो वे गोलमोल जवाब देते रहे। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के दो घंटे बाद कर्मचारी कुलदीप को अस्पताल लेकर पहुंचे, जिससे समय पर उपचार नहीं मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई।

शिकायतकर्ता मंदीप ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद उसके भाई का मोबाइल फोन और पर्स फोरमैन कुलदीप ने अपने पास रख लिया था और बार-बार मांगने पर भी करीब तीन घंटे बाद दिया। उन्हें शक है कि फोरमैन कुलदीप ने फोन के साथ कुछ छेड़छाड़ की है, क्योंकि उसका भाई पहले कई बार बता चुका था कि फोरमैन कुलदीप उससे रंजिश रखता है।

मृतक के परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि इस मामले के जिम्मेदार फोरमैन कुलदीप सिंह, अमरजीत और अन्य लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मृतक बिजली कर्मचारी कुलदीप के भाई मंदीप की शिकायत पर फोरमैन कुलदीप और अमरजीत सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

1 thought on “Latest Jind News: रामराय गांव में करंट लगने से ALM कुलदीप की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग के फोरमैन पर लगाया लापरवाही व रंजिश का आरोप”

Leave a Comment