नारनौंद के पुट्ठी सैमण में ट्रैक्टर विवाद को लेकर हमला, पिता और भाई पर केस दर्ज, Latest Hansi News

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद के पुट्ठी सैमण में ट्रैक्टर विवाद को लेकर हमला, पिता और भाई पर केस दर्ज, Latest Hansi News

---Advertisement---

हांसी समाचार: पुट्ठी सैमण ट्रैक्टर विवाद  

Latest Hansi News: हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव पुट्ठी सैमण में दो भाइयों के बीच ट्रैक्टर को लेकर विवाद हो गया। शिकायतकर्ता ने ट्रैक्टर विवाद में अपने ही भाई और पिता पर हमला कर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बास थाना पुलिस को दी शिकायत में हांसी जिले के गांव पुट्ठी सैमण निवासी 45 वर्षीय वीरभान पुत्र रामदिया ने बताया कि वह प्लंबर का काम करता है। उसके नाम पर एक ट्रैक्टर है, जिसका प्रयोग उसका भाई प्रदीप और पिता रामदिया करते हैं। जब उसने अपना ट्रैक्टर वापस मांगा, तो उसके पिता और भाई प्रदीप गुस्सा हो गए और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक गाली-गलौज होने पर वह अपने घर आ गया। कुछ समय बाद उसके पिता रामदिया और भाई प्रदीप लोहे की रॉड लेकर उसके घर पहुंच गए और फिर से कहासुनी करने लगे। इस दौरान प्रदीप ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया, वहीं उसके पिता रामदिया ने ईंट मारी। ट्रैक्टर विवाद में लोहे की रॉड व ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर रूप से घायल वीरभान को उपचार के लिए सीएचसी खांडा खेड़ी में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे नागरिक अस्पताल हांसी रेफर कर दिया। पुट्ठी सैमण में लड़ाई-झगड़े की सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वीरभान की शिकायत पर उसके पिता रामदिया व भाई प्रदीप के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment