Narwana News: पति और सास की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने भाखड़ा नहर में कूदकर दी जान, केस दर्ज

By sunilkohar

Published On:

Narwana News: पति और सास की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने भाखड़ा नहर में कूदकर दी जान, केस दर्ज

---Advertisement---

नरवाना में विवाहिता ने की आत्महत्या

Narwana News: नरवाना में विवाहिता ने भाखड़ा नहर में कूदकर जान दे दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक महिला के परिचय मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को नहर से निकला और पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर उसके पति और सास के खिलाफ किसी दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी ।
पुलिस को दी शिकायत में पालवां गांव निवासी सूरजमल ने बताया कि उसकी बहन रोशनी की शादी 23 साल पहले कैथल के शिमला गांव निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति जितेंद्र व सास खुजानी उसकी बहन को परेशान कर रहे थे। शादी के बाद उसको एक बेटा भी हुआ।

भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या

जितेंद्र पिछले 15 सालों से घर से बाहर ही रह रहा था और रोशनी उसकी सास के साथ रहती थी। उसकी सास हमेशा उसे परेशान करती थी। पति व सास से परेशान होकर रोशनी ने 22 नवंबर को भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। बाद में अगले दिन दरौली खेड़ा के पास रोशनी का शव बरामद हुआ और उसके नरवाना के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। परिजनों ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया और पति तथा सास के खिलाफ शिकायत दी। उचाना थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच के आधार पर मृतका के पति जितेंद्र और सास खुजानी के खिलाफ प्रताड़ना आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

Leave a Comment