Tosham Bahal Road Accident: थिलोड़ में मोटरसाइकिल ने स्कूटी को मारी टक्कर, मौत, 40 दिन बाद मामला दर्ज

By sunilkohar

Published On:

Tosham Bahal Road Accident: थिलोड़ में मोटरसाइकिल ने स्कूटी को मारी टक्कर, मौत, 40 दिन बाद मामला दर्ज

---Advertisement---

तोशाम बहल रोड हादसा: थिलोड़ एक्सीडेंट में बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज

Tosham Bahal Road Accident: तोशाम-बहल रोड स्थित थिलोड़ गांव के पास एक मोटरसाइकिल ने कथित तौर पर स्कूटी को टक्कर मार दी, Thilod Road Accident के कारण स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस ने थिलोड़ एक्सीडेंट मामले में 40 दिन बाद बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 18 अक्टूबर को खरकड़ी-थिलोड़ रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूटी सवार का एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में थिलोड़ निवासी जोगिन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए Jindal Hospital Hisar में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि, उस समय परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी।

करीब 40 दिन बाद मृतक जोगिन्द्र के बेटे राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 18 अक्टूबर को उसके पिता स्कूटी पर सवार होकर खरकड़ी गांव गए थे और शाम को वापस अपने गांव थिलोड़ लौट रहे थे। करीब साढ़े 5 बजे जैसे ही उन्होंने तोशाम-बहल रोड से अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी घर की तरफ मोड़ी तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

राहुल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पिता को वह जिंदल अस्पताल हिसार लेकर पहुंचा था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उस समय परिजनों को यह जानकारी नहीं थी कि Thilod Accident किस वाहन से हुआ है, इसलिए उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई। लेकिन पिता की मौत के कुछ समय बाद एक बाइक सवार उनके घर आया और बताया कि 18 अक्टूबर को उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर स्कूटी से हुई थी।

राहुल के मुताबिक जब उन्होंने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, तो वही मोटरसाइकिल सवार उसके पिता की स्कूटी को टक्कर मारते हुए दिखाई दिया। राहुल ने पुलिस को बताया कि जानकारी के अभाव में उन्होंने अपने पिता का बिना पोस्टमार्टम करवाए ही अंतिम संस्कार कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने राहुल की शिकायत पर मोटरसाइकिल HR 48E 8892 चालक के खिलाफ Tosham Bahal road accident का मामला दर्ज कर Police Investigation शुरू कर दी है।

1 thought on “Tosham Bahal Road Accident: थिलोड़ में मोटरसाइकिल ने स्कूटी को मारी टक्कर, मौत, 40 दिन बाद मामला दर्ज”

Leave a Comment