कांग्रेस नेता मनोज राठी का आरोप- प्रदेश में अपराधी बेखौफ, Haryana CM पंजाब को अपराध मुक्त बनाने का दिखा रहे सपना | Manoj Rathi Statement

By sunilkohar

Published On:

कांग्रेस नेता मनोज राठी का आरोप- प्रदेश में अपराधी बेखौफ, Haryana CM पंजाब को अपराध मुक्त बनाने का दिखा रहे सपना | Manoj Rathi Statement

---Advertisement---

हरियाणा में प्रदेश में फिरौती, लूटपाट, गैंगवार और नशा तस्करी की घटनाएं बढ़ीं, मुख्यमंत्री पंजाब चुनाव में व्यस्त : मनोज राठी

Hansi Latest News: हरियाणा में अपराध चरम सीमा पर पहुंच चुका है, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। Haryana CM नायब सैनी हरियाणा की जिम्मेदारियों को छोड़कर पंजाब में चुनाव प्रचार करने और वोट मांगने में व्यस्त हैं। प्रदेश को रामभरोसे छोड़ दिया गया है। उक्त बातें वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज राठी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहे।

 

पंजाब चुनाव को लेकर मनोज राठी का भाजपा सरकार पर हमला

मनोज राठी ने कहा कि हरियाणा में आए दिन फिरौती, लूटपाट, गैंगवार, नशा तस्करी और अन्य आपराधिक वारदातें हो रही हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम नागरिकों में असुरक्षा का माहौल है। ऐसे हालात में मुख्यमंत्री का अपने प्रदेश की समस्याओं से विमुख होकर दूसरे राज्य के चुनाव में व्यस्त रहना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पहले हरियाणा की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

 

 

पंजाब के राजनीतिक हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज राठी ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 750 से अधिक किसानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उस समय अकाली दल ने भाजपा को किसानों की मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उससे समर्थन वापस ले लिया था, लेकिन आज सत्ता की लालसा में दोनों दल फिर एक-दूसरे का साथ देने को तैयार हैं। यह उनके राजनीतिक दोहरेपन को दर्शाता है।

 

 

उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जागरूक और बहादुर जनता भाजपा और अकाली दल को सबक सिखाएगी। राठी ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और पंजाब के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में जोरदार चुनावी अभियान चलाकर पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाएगी।

Leave a Comment