Alarm bells of air raid warning system sound at government school in Hisar News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Hisar News Today: हिसार के जहाज पुल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एयर रेड वार्निंग सिस्टम के अलार्म की घंटी बजाने से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। अलार्म की घंटी बजाने से पूरा सिस्टम अलर्ट मोड में आ गया और आनन फानन में पूरे एरिया को कर कर लिया और लोगों को प्रशासन के साथ सहयोग बनाने की अपील की गई है।
हिसार में एयर रेड वार्निंग सिस्टम पर मॉक ड्रिल का आयोजन

जिला प्रशासन एवं सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जहाज पुल, हिसार में एयर रेड वार्निंग सिस्टम पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया, बचाव कार्यों की तैयारी तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना था। ( Latest News Hisar Haryana )
मॉक ड्रिल में 50 सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों, विद्यालय के 50 एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों, रेडक्रॉस, फायर सेफ्टी विभाग तथा पुलिस विभाग की टीमों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभ्यास के दौरान सायरन बजते ही विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने, घायलों को निकालने और प्राथमिक उपचार देने का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अनुशासन, समर्पण एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए आपदा की काल्पनिक स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का प्रभावी प्रदर्शन किया। सभी टीमों की तत्परता और समन्वित कार्यशैली से मॉक ड्रिल का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ।

सिविल डिफेंस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आमजन में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से कार्य करने के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जिले में समय-समय पर इस प्रकार के अभ्यास आयोजित किए जाएंगे, ताकि आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि आपदा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों का सहयोग करें। ऐसी मॉक ड्रिल से समाज में जागरूकता बढऩे के साथ-साथ आपदा के समय जन-धन की हानि को भी कम किया जा सकता है।
मॉक ड्रिल में डीएसपी श्रद्धा सिंह, तहसीलदार हिसार मुकेश कुमार, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स मुकेश कुमार, योगेश कुमार, सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर कुलदीप, प्लाटून कमांडर होमगार्ड्स रमेश कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहाज पुल की प्राचार्या सीमा, एनसीसी एवं एनएसएस अधिकारी कुलदीप, फायर सेफ्टी अधिकारी साहिल तथा रेडक्रॉस के प्रतिनिधि कुलदीप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।












