Barwala Hisar News: बरवाला के नजदीकी गांव में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, क्या जल्द आएगा आपके गांव का नंबर

0 minutes, 20 seconds Read

 Barwala Hisar News: Bulldozer attacked on illegal encroachments in nearby Panghal village of Barwala

अन्य जगहों पर अवैध कब्जा हटाने को लेकर दिया एक सप्ताह का समय  

अवैध कब्जे को ध्वस्त करती जेसीबी मशीन।

हरियाणा न्यूज बरवाला : प्रशासन पुलिस दलबल के साथ ग्रामीणों द्वारा किए गए अवैध कब्जो को तुड़वाने के लिए गांव पंघाल में पहुंचा। पुलिस कर्मचारियों से भरी बस और गाडियों को देखकर गांव पंघाल में मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। इन अवैध कब्जा को हटवाने के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचाव हेतु प्रशासन द्वारा पुलिस के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इन अवैध कब्जो को तुड़वाने की कार्रवाई में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के रूप में बी.डी.पी.ओ. सिंगल यश चंद्र प्रकाश मौके पर मौजूद रहे।

अवैध कब्जों को लेकर दिशा निर्देश देते अधिकारी। 

इस कार्रवाई में मकानों के बाहर चबूतरे बनाकर किए गए दो अवैध कब्जो पर पीला पंजा चलाकर तहस नहस किया गया। प्रशासन को अन्य अवैध कब्जाधारियों ने इन अवैध कब्जो को एक सप्ताह के अंदर-अंदर अपने आप तोडने का समय लिखकर दे दिया। कई अवैध कब्जाधारी तो उसी समय ही प्रशासन की मौजूदगी में स्वंय द्वारा किए गए अवैध कब्जो को तोडने में लग गए। बी.डी.पी.ओ. सिंगल यश चंद्र प्रकाश और थाना प्रभारी इंस्पैक्टर महेंद्र सिंह ने इन अवैध कब्जाधारियों को चेताते हुए कहा था कि अगर एक सप्ताह के अंदर बुधवार तक इन अवैध कब्जो को नहीं तोड़ा गया तो पुलिस दल बल की मौजूदगी में इन अवैध कब्जो को तुड़वा दिया जाएगा। किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

इससे पूर्व प्रशासन द्वारा इन अवैध कब्जो को तोडने के लिए पैमाईश भी की गई थी और प्रशासन की ओर से इन अवैध कब्जाधारियों को दो बार नोटिस भी दिए गए थे। परंतु इन अवैध कब्जाधारियों ने अपने आप इन अवैध कब्जो को नहीं हटाया गया। दो. तीन ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस शिकायतकर्ता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है उस शिकायतकर्ता ने भी अवैध कब्जा किया हुआ है। परंतु उस शिकायतकर्ता को प्रशासन की ओर से अवैध कब्जा हटाने बारे कुछ भी नहीं कहा गया हैद्य इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि मोनू समेत गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – सुनील कोहाड़ पत्रकार, 7015156567

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

हिसार-अयोध्या धाम आस्था स्पेशल ट्रेन | Hisar-Ayodhya Dham Aastha Special Train 

Hisar News Today : हिसार पुलिस ने सुलझाई कई चोरी और लूट खसोट की वारदातें

Hisar Crime News: रेहड़ी वाले के सिर में मारा पिस्टल का बट, छूरी से भी हमला , एक छात्र पर हमला कर लूटे रुपए 

Uklana Barwala News:  उकलाना बरवाला हल्के में बढ़ा जजपा का कुनबा 

मंहगाई घटाने और रोजगार बढ़ाने के लिए आम बजट 2024-25 में कोई प्रबंध नहीं : प्रोफेसर रामभगत

Hisar Chandigarh Road Accident in Hisar 

Haryana News Today 

Big Accident in Haryana 

Hisar Ki Taaja Khabar:हिसार के निजी अस्पताल में तीन महीने की बच्ची की मौत: परिजनों ने डॉ. पर आरोप लगाते हुए अस्पताल में किया हंगामा

Hisar Missing News : हिसार जिले के गांव से विवाहिता लापता

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *