Bike Chori in brahmkumari aashram Arya Nagar Hisar
ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास से बाइक चोरी ( Bike Chori ) के मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई बाइक को भी बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। ( Hisar News Today )
आजाद नगर निवासी रमन ने आजाद नगर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 21 अक्टूबर को अपनी बाइक पर सवार होकर आर्य नगर स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम गया हुआ था। उसने अपनी बाइक को आश्रम के पास ही खड़ा किया था और जब वह अपना काम नहीं उठाकर वापस बाइक के पास पहुंचा तो उसकी बाइक गायब मिली।
रमन ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बाइक की आसपास काफी तलाश की लेकिन उसकी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। रमन ने अपनी Bike Chori की शिकायत आजाद नगर थाना में दी तो पुलिस ने रमन की शिकायत के पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।
आजाद नगर पुलिस थाने में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार को Bike Chori Case की जांच सौंपी गई। प्रदीप कुमार ने तकनीकी सहायता से जांच को आगे बढ़ाया और शक के के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपितों ने Bike Chori की वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि 21 अक्टूबर को ब्रह्मकुमारी आश्रम आर्य नगर हिसार के पास से उन्होंने ही बाइक चोरी की थी। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई बाइक को भी बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान गांव गोरछी निवासी अनूप और आशीष उर्फ बिला उर्फ आशु के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।