---Advertisement---

Bhiwani City News : चाचा भतीजे पर डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, भतीजे की हालत गंभीर, पीजीआई रेफर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Chacha Bhatije per Hamla Bhiwani City News

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Bhiwani City News : हरियाणा के भिवानी शहर के पुराने बस स्टैंड के पास करीब एक दर्जन लोगों ने डंडों और कुल्हाड़ी से चाचा भतीजे पर हमला कर दिया। इस हमले में चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर भतीजे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रोहतक भी यही रेफर कर दिया गया है। हमले की सीसीटीवी कैमरे में तस्वीरें कैद हो गई। इस मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए तीन हमलावरों को काबू करने में भी सफलता हासिल कर ली है जबकि बाकी अन्य मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक Bhiwani City के पुराने बस स्टैंड एरिया में आटा चक्की पर सत्य प्रकाश कम कर रहा था और उसका भतीजा भी उसके पास ही मौजूद था। इसी दौरान 9-10 व्यक्ति हाथों में लाठी डंडे और कुल्हाड़ी लेकर वहां पर पहुंच गए और आते ही सत्य प्रकाश के भतीजे भानु पर हमला कर दिया। जब बीच बचाव करने सत्य प्रकाश आया तो हमलावरों ने उसे भी नहीं बक्शा और सत्य प्रकाश को भी काफी चोटें मारी।

 

आटा चक्की के पास हुए हमले के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस और डायल 112 पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

 

गंभीर रूप से घायल सत्य प्रकाश और उसके भतीजे भानु को तुरंत ही भिवानी के नागरिक अस्पताल में ले जाएगा जहां पर भानु की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया साथी सत्य प्रकाश का भिवानी के सरकारी अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया गया है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने सत्य प्रकाश से पूरी वारदात की जानकारी हासिल की और हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को हिरासत में लेने में सफलता हासिल की है। जबकि अन्य आरोपित पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो चुके थे।

 

Bhiwani police प्रवक्ता ने बताया कि सत्य प्रकाश और उसके भतीजे भानु पर हमले में शामिल भिवानी शहर की खाड़ी मोहल्ला निवासी दीपांशु व अजय सहित सर्कुलर रोड निवासी मुकुल को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

मुकुल के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक बाइक और कुल्हाड़ी दी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। इसके अलावा दीपांशु और अजय के पास से एक-एक डंडा बरामद हुआ है। पुलिस बाकी आरोपितों की धर पकड़ के लिए लगातार उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सत्य प्रकाश की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Barwala Hisar News: बरवाला के नजदीकी गांव की युवती लापता, दोस्त का फोन बंद, परिजनों ने जताया शक

August 28, 2026

Accident News: भिवानी में कार की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, लोहानी गांव के पास हादसा

August 28, 2026
Latest News : जींद भिवानी मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का फुटा गुस्सा

Latest News : जींद भिवानी मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का फुटा गुस्सा

August 28, 2026

Evening Bulletin: हरियाणा मानसून सत्र अपडेट, पटवारी-कानूनगो हड़ताल, देश प्रदेश की बड़ी खबरें

August 27, 2026

HTET 2025: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दूसरा मौका, 30-31 अगस्त को होगी प्रक्रिया, RLV अभ्यर्थी ध्यान दें

August 27, 2026

Latest Update: घर बैठे उपलब्ध होंगी राजस्व सेवाएं, निर्धारित समय-सीमा में होगा इंतकाल का निपटारा

August 27, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer