Verification: eefe237ed2c24d7f

अवैध लोडेड पिस्तौल सहित मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति काबू

 Motorcyclist caught with illegally loaded pistol in Hisar  हरियाणा न्यूज टूडे, हिसार: गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के पास अचानक पुलिस को सामने देख एक बाइक सवार जब अपनी बाइक को मोड़कर वापस भागने लगा तो उसका संतुलन बिगड़ गया और गिर गया। पुलिस ने व्यक्ति को काबू कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से […]

Hisar News Today: पेटवाड़ के पवन उर्फ टिंकू की हत्या के आरोपी को शनिवार को सुनाई जाएगी सजा , गैंगस्टर विनोद काणा सहित कौन कौन हुए बरी

 Hisar News Today: accused of murder of Pawan alias Tinku of Petwar will be sentenced on Saturday, who including gangster Vinod Kana was acquitted हरियाणा न्यूज टूडे, हिसार : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निशांत शर्मा की अदालत ने गोली मारकर पेटवाड़ के पवन उर्फ टिंकू की हत्या के मामले में राजली निवासी आरोपी अमित […]

Lok Sabha Elections 2024 Security Money : लोकसभा चुनाव 2024 सिक्योरिटी राशि; चेक या डिमांड ड्राफ्ट से सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि को नहीं किया स्वीकार, करना होगा ये काम

 लोस आम चुनाव में सिक्योरिटी डिपॉजिट नकद या ट्रेजरी के माध्यम से ही होगी स्वीकार्य : जिला निर्वाचन अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग  हरियाणा न्यूज टूडे, रेवाड़ी, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि आगामी लोकसभा के आम चुनावों में उम्मीदवारें को भारतीय निर्वाचन आयोग  के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। उन्होंने […]

Haryana News Today: गाड़ी चालक ने कार पर की फायरिंग ; कार के आगे कट मारने से रोकने पर की फायरिंग

 Haryana News Today: When stopped from cutting in front of the car, the driver opened fire on the car अज्ञात युवक ने कार चालक पर की फायरिंग, धमकी देकर हुआ फरार हरियाणा न्यूज टूडे, सिरसा : सिरसा के डबवाली रोड़ पर बुधवार को कार चालक को कट मारने की बजाय ठीक ढंग से गाड़ी चलाने […]

भाजपा जजपा गठबंधन टूटने के पीछे के राज खोल गए दुष्यंत चौटाला, गठबंधन टूटते ही जजपा दो फाड़

Dushyant Chautala reveals the secrets behind the breakdown of BJP-JJP alliance, JJP will tear apart as soon as the alliance breaks.  ना हौंसला कम हुआ, ना ही हम कमजोर हुए – डॉ. अजय सिंह चौटाला हमने पूरी ईमानदारी के साथ निभाया गठबंधन धर्म –  जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्षा    हरियाणा न्यूज टूडे, हिसार : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि गठबंधन से बाहर होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का ना हौंसला कम हुआ है और ना ही कमजोर हुए हैं बल्कि दोगुनी ताकत से लड़ कर फतेह हासिल करेंगे। डॉ चौटाला बुधवार को हिसार के पुराने राजकीय कॉलेज मैदान में आयोजित नवसंकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। bjp-Jjp गठबंधन टूटने के बाद जजपा नेताओं ने रोया दुखड़ा  जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि छह वर्ष पूर्व जब पार्टी का गठन हुआ था तब से लेकर आज तक पार्टी का कार्यकर्ता मेहनत कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता के दम पर ही एक साल से कम समय में पार्टी ने सत्ता में हिस्सेदारी की और साढ़े चार साल तक लोगों की सेवा की। अजय चौटाला ने कहा कि अब फिर पार्टी कार्यकर्ता दिन–रात मेहनत करें और घर–घर जाकर पार्टी का प्रचार–प्रसार करें। उन्होंने कहा कि गठबंधन का धर्म जेजेपी ने ईमानदारी से निभाया और उप–चुनावों से लेकर राज्यसभा चुनाव तक हर मौके पर गठबंधन के सहयोगी के तौर पर साथ रहे।   डॉ अजय सिंह ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल सदैव संघर्ष का रास्ता चुनते हुए जनकल्याण के लिए प्रयासरत रहे। उन्हीं से प्रेरणा लेकर जेजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता आमजन की सेवा के लिए संघर्षरत है। जेजेपी अध्यक्ष ने उपस्थित भारी भीड़ से आह्वान किया कि संघर्ष के इस दौर में मजबूती से साथ दें, क्योंकि जो लड़ते हैं वही दिखते हैं और जो दिखते हैं वही जीतते हैं।   जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि जेजेपी कार्यकर्ताओं में आज भी वही जोश दिखाई दे रहा है जो जेजेपी के गठन के समय पांडू–पिंडारा की धरती पर दिखाई दिया था। उन्होंने कहा कि जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के दिशा–निर्देशों से अपने मिशन दुष्यन्त-2024 को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। हरियाणा सरकार में श्रम राज्यमंत्री रहे अनूप धानक ने कहा कि गठबंधन सरकार में दुष्यन्त चौटाला ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रहते पूरे क्षेत्र का विकास किया। उन्हीं की सकारात्मक सोच के चलते हिसार लोकसभा क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनकर तैयार हो रहा है। इसके साथ–साथ हिसार शहर में एलिवेटिड रोड़ की परियोजना भी सिरे चढ़ी।   शाहबाद से विधायक रामकरण काला ने कहा कि जेजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो गरीब एवं पिछड़े तबके की भलाई की सोच रखती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कुरूक्षेत्र एरिया में जेजेपी की लहर चलने वाली है और उस क्षेत्र के लोग दुष्यन्त चौटाला को प्रदेश का मुखिया देखना चाहते हैं। जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में करीब छह–सात महीने का समय बचा है और हमें ये समय मेहनत करके दुष्यन्त चौटाला को बहुमत के साथ विधानसभा में भेजने के लिए मिला है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि जात–पात से ऊपर उठ कर घर–घर जाकर पार्टी का प्रचार करें। पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ केसी बांगड़, संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने भी सभा को संबोधित किया।   जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि दुष्यन्त चौटाला लाखों–करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं, कोई उनको दिल से कैसे निकालेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का यूथ मेहनत करने के लिए तत्पर खड़ा है और पार्टी को सत्ता में लाने के लिए कोई कोर–कसर नहीं छोड़ेगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि फिलहाल छह महीने की वैलिडिटी वाला मुख्यमंत्री दिल्ली से बनाया गया है लेकिन छह महीने बाद हरियाणा को पांच साल के लिए फुल वैलिडिटी वाला खुद का मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के रूप में मिलेगा। इससे पूर्व नवसंकल्प रैली में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने डॉ चौटाला पर फूल बरसा कर स्वागत किया। ढोल–नगाड़ों के साथ स्टेज पर ले जाया गया। कार्यकर्ताओं ने जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी एवं मंच पर ही केक काटा गया। हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: […]

अजय चौटाला के बर्थडे पर हिसार में जजपा की रैली, भाजपा जजपा गठबंधन टूटने के बाद पहली रैली में जजपा नेताओं ने रोया दुखड़ा

 हिसार में सुपरहिट रैली करके जेजेपी ने दिखाई सियासी ताकत     हरियाणा न्यूज टूडे, हिसार : हिसार के पुराने राजकीय मैदान शहर को जोड़ने वाली हर सड़क पर आती हजरों की भीड़ और हिसार के एंट्री पॉइंट तक लगी वाहनों का लंबा जाम….जहां दुष्यन्त वहां हम …दुष्यन्त आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं जैसे जोशीले नारों और ढोल–नगाड़ों के साथ पांडाल की ओर बढ़ते लोग, हरियाणवी वेशभूषा में मंगलगीत गाती हुई महिलाएं और भारी संख्या में वाहनों के कारण लगभग पूरे हिसार शहर में लगा जाम, यह नजारा था आज हिसार के पुराना गर्वनमेंट कॉलेज मैदान में जनजनायक जनता पार्टी की ओर से आयोजित हिसार लोकसभा स्तरीय नव संकल्प रैली के पांडाल और उसके आसपास क्षेत्र का।  जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस रैली में अपने प्रिय युवा नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला को देखने और सुनने के लिए हिसार लोकसभा क्षेत्र की जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अपने महबूब नेता को सुनने के लिए कई घंटे के इंतजार के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी।   नव संकल्प रैली में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के पहुंचते ही हाथ उठाकर, तालियां बजाकर व जोरदार नारों के साथ उनको जन्मदिन की बधाई दी।  पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला के मंच पर पहुंचते ही उपस्थित अपार जनसमूह ने आया–आया सीएम आया के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, बाढड़ा से जजपा विधायक श्रीमती नैना चौटाला, उचाना के विधायक दुष्यन्त चौटाला, पार्टी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बुके भेंट कर व फूलों के हार पहना कर डॉ. अजय सिंह चौटाला को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।   भाजपा जजपा गठबंधन टूटने के पीछे के राज खोल गए दुष्यंत चौटाला, गठबंधन टूटते ही जजपा दो फाड़ रैली में उमड़े भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता ने हमेशा मुश्किल समय में मेरा साथ दिया है और आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भी प्रदेश की बहादुर जनता वोट की ताकत से उन्हें मजबूती प्रदान करेगी इसका उन्हें पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि जब तक हम गठबंधन में थे हमने गठबंधन धर्म को हमेशा सर्वोपरि रखा लेकिन कभी भी सत्ता का लालच उनके दिलोदिमाग पर नहीं था।    ये रहे मौजूद  नव संकल्प रैली में विशेष रूप से डॉ. केसी बांगड़, पूर्व मंत्री एवं उकलाना के विधायक अनूप धानक, जजपा विधायक रामकरण काला, विधायक अमरजीत ढांडा, चेयरमैन राजेंद्र लितानी, महिला अध्यक्ष शीला भ्याण, फूलवति, पूर्व विधायक रमेश खटक, चेयरमैन सुमित राणा, हरफूल खान भट्टी, नफे सिंह मान, चेयरमैन पवन खरखौदा, रविंद्र सांगवान, अजीत ओडीएम, राजस्थान से प्रदेशाध्यक्ष पिरथी मील, पूर्व विधायक नंदकिशोर मेहरिया, महिलाध्यक्ष रीटा चौधरी, राजस्थान के युवा जजपा अध्यक्ष प्रतीक मेहरिया, मोहसिन चौधरी, पूर्व विधायक भागीराम, अमित बूरा, मास्टर ताराचंद, वीरेंद्र चौधरी भोजराज, सुमित्रा मंगाली, धर्मवीर सिहाग, एडवोकेट मंदीप बिश्नोई, एडवोकेट कलम सिंह, प्रोफेसर रणधीर सिंह, कृष्ण गंगवा, रमेश गोदारा जाखोद, सुनील मुंड, सत्यनारायण जिला पार्षद, शिव कुलाना, गुलाब सिंह खेदड़, राजमल काजल, सत्यवान कुहाड़, जोगेंद्र बागनवाला, सतपाल पालू, सज्जन लावट, चित्रा डाबड़ा, राजेंद्र चुटानी, प्रदीप गौतम, तरूण गोयल, शगुन भारद्वाज, मोनिका भर्री, सिल्क पूनिया, ओमप्रकाश राड़ा आदि सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।   झलकियां 1. जोशीले नारों और ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता टोलियों में रैली स्थल तक पहुंचे। 2. दुष्यंत चौटाला की झलक पाने और सुनने के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखा। 3. रैली में उमड़ी भीड़ से पांडाल छोटा पड़ गया और लोग पांडाल के आसपास खड़े होकर भी नेताओं का भाषण सुनते दिखे। 4. रैली में उमड़ी भीड़ के वाहनों की भारी तादाद के चलते कई घंटों तक हिसार शहर में जाम की स्थिति बन रही। 5. हरियाणवी वेशभूषा दामण–कुर्ते व हरी–पीली चुनरी में पहुंची महिलाएं रही आकर्षण का केंद्र। 6. आया–आया सीएम आया व जहां दुष्यंत वहां हम के नारों से बार–बार गुंजायमान होता रहा पांडाल। 7. जजपा सुप्रीमो डॉ. अजय सिंह चौटाला को जन्मदिन की बधाई देने के लिए नेताओं व कार्यकर्ताओं में होड़ देखने को मिली। 8. सभी नेताओं ने जननायक ताऊ देवीलाल व संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की नीतियों पर चलते हुए जन–जन तक दुष्यंत चौटाला के कार्यों को घर–घर पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील […]

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी विधानसभा में विश्वास मत हासिल , प्रदेश हित में सीएम सैनी ने लिए ऐतिहासिक फैसले

First day of Haryana Chief Minister Nayab Saini , historic decisions taken in the interest of the state on the first day Haryana CM नायब सिंह सैनी विधानसभा में अपनी बात रखते हुए।  Haryana Ab Tak News: मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज फसल ख़राबे का मुआवजा किसानों को वितरित किया. उन्होंने वर्ष 2023 की कॉटन […]

PM-Suraj National Portal : पीएम-सूरज राष्ट्रीय पोर्टल, सरकार की किन योजनाओं का लाभ मिलेगा पीएम-सूरज राष्ट्रीय पोर्टल पर

 PM-Suraj National Portal :  which government schemes will be available on PM-Suraj National Portal वंचित परिवारों के उत्थान में सरकार की सक्रिय भूमिका : डीसी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच किए पोर्टल के उपरांत उनके संदेश को वर्चुअल रूप से जिला के लाभार्थियों द्वारा देखा व सुना गया। – डीसी राहुल हुड्डïा ने जिला […]

Hansi News : ग्रुप डी में नौकरी न मिलने से परेशान हांसी के नजदीकी गांव के युवक ने दी जान

Hansi News: Troubled by not getting job in Group D, youth from jeetpura village of Hansi committed suicide. Haryana News Today, हिसार : हांसी के नजदीक के गांव जीतपुरा में एक युवक पिछले काफी समय से सरकारी नौकरी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था लेकिन कहीं पर भी सफलता नहीं मिली तो उसने ग्रुप […]

Haryana News Today: घर मे घुसे चोर, 12 लाख के जेवरात चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Haryana News Today: Thieves entered the house, stole jewelery worth Rs 12 lakh Haryana News Today, करनाल: संगोही गांव में दो चोरों ने घर से करीब 12 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोर ताला तोडकर घर में घुसे थे। घटना के वक्त पति दुकान पर गया हुआ था, जबकि पत्नी अस्पताल में […]

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer