---Advertisement---

Dhanyavad Rally : हिसार में सौगात देंगे मुख्यमंत्री, बिश्नोई परिवार और विधायक रणधीर पनिहार की अग्नि परीक्षा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

CM Nayab Saini dhanyavad rally nalwa Hisar

Hisar News : हरियाणा के मुख्यमंत्री रविवार को हिसार जिले के नलवा हलके को अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और वह तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में मंगलवार के की जनता द्वारा डाली गई आहुति का धन्यवाद करने के लिए आ रहे हैं। पनिहार गांव स्थित विधायक रणधीर पनिहार के पनिहार कृषि फार्म पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली को कामयाब करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई और पूर्व विधायक एवं भजनलाल के पौत्र भव्य बिश्नोई ने भी अपनी ताकत झौंकी हुई है। भले ही कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा अपने पीछे गांव गंगवा और आजाद नगर की सड़कों को पिछले एक साल से गड्ढा मुक्त ना कर पाए। परंतु मुख्यमंत्री के आगमन से वाहन चालकों को राहत जरूर मिली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Dhanyavad Rally : हिसार में सौगात देंगे मुख्यमंत्री, बिश्नोई परिवार और विधायक रणधीर पनिहार की अग्नि परीक्षा
नलवा धन्यवाद रैली स्थल का दौरा करते विधायक रणधीर पनिहार और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी।

विधायक रणधीर पनिहार ने बताया कि dhanyavad rally में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वागत में आयोजित इस रैली में हरियाणा की संस्कृति को बड़े ही अद्भुत तरीके से सजाया जाएगा। रैली में ऊंट, बैल और हरियाणा की पुरानी संस्कृति को दर्शाया जाएगा।

मुख्यमंत्री पनिहार फार्म हाउस में आयोजित dhanyavad rally रैली में सौगातों का पिटारा खोलेंगे। इस रैली में नई-नई सौगातें लेकर आएंगे और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। लोगों ने अपनी समस्याएं रणधीर पनिहार को बताई हैं, जिन्हें वे मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। विधायक रणधीर पनिहार की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इस रैली में 50 हजार लोग पहुंचेंगे। लेकिन इसका पता तो कुछ समय के बाद ही चल पाएगा कि विधायक के दावों में कितना दम है।

 

Dhanyavad Rally : हिसार में सौगात देंगे मुख्यमंत्री, बिश्नोई परिवार और विधायक रणधीर पनिहार की अग्नि परीक्षा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को हिसार जिले के नलवा विधानसभा क्षेत्र के गांव पनिहार स्थित पनिहार कृषि फार्म हाउस पर धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री नलवा हलके के साथ-साथ हिसार जिले को भी कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री किन-किन परियोजनाओं को हरी झंडी देते हैं इसका पता तो कुछ समय के बाद ही चल पाएगा लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विपक्ष परियों के नेता भी सरकार पर निशाना साधने में लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री की धन्यवाद रैली को कामयाब करने के लिए नलवा से विधायक रणधीर पनिहार, भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई आदमपुर के पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई सहित बिश्नोई परिवार पिछले कई दिनों से लोगों को नलवा धन्यवाद रैली में पहुंचने का निमंत्रण देने के लिए गांव गांव जा रहे हैं। हालांकि नलवा और आदमपुर के साथ साथ हिसार जिले सहित हरियाणा के लोग पिछले काफी दिनों से बाढ़ के पानी की चपेट में आए हुए हैं और उनके फैसले भी बाढ़ के पानी से बर्बाद हो चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ऐसे वक्त में नलवा में रैली हो रही है जब किसान अपनी बत्ती खुशी फसलों को समेटने में लगे हुए हैं ताकि अगली फसल की बिजाई कर सके।

 

नलवा और आदमपुर पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल परिवार का गढ़ माना जाता है और नलवा से विधायक रणधीर पनियार कुलदीप बिश्नोई के काफी नजदीकी माने जाते हैं। रणधीर पनिहार को भाजपा का टिकट दिलाने में भी कुलदीप बिश्नोई का अहम योगदान है। इस रैली को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के बारे में भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कैबिनेट मंत्री पिछली बार इसी हल्के से विधायक रहे हैं और वो भी भाजपा को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन इस रैली को लेकर उनकी तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

वही नलवा हलके में ही विधायक को भी बाढ़ के पानी की निकासी को लेकर विरोध का सामना करना पड़ चुका है। हालांकि विधायक रणधीर पनिहार राहत सामग्री और पानी निकासी का उचित प्रबंध करवाने और लोगों को खाना मुहैया कराने की बात कह रहे थे परन्तु लोगों ने कहा कि विधायक ने कुछ नहीं किया बल्कि लोगों ने अपने सत्र पर ही पानी निकासी सहित दूसरे इंतजाम किए हैं।

 

इस समय को बीते हुए ज्यादा समय भी नहीं हुआ है। साथ ही स्थानीय लोगों का आरोप है कि विधायक ने अपने फार्म हाउस को और अपने खेतों को बाढ़ से बचाने के लिए दूसरे गांव को डूबोने का काम किया है। बाढ़ की चपेट में आने से नलवा हलके के ही नहीं बल्कि हरियाणा के कई गांव के ग्रामीण घर से बेघर हो गए थे और काफी गांव में तो अब तक हालात सामान्य भी नहीं हो पाए हैं।

 

गांव पातन, धीरणवास, रावत खेड़ा, गंगवा इत्यादि गांव में बातचीत की गई तो लोगों ने बताया कि बाढ़ के दौरान हमारे विधायक गायब रहे। जब लोगों ने अपने स्तर पर पानी निकासी के प्रबंध कर लिए तो विधायक वाही लूटने के लिए आए थे। अगर विधायक और प्रशासन में समय रहते ठोस कदम उठाए होते तो उनकी फसलें और उनके घर पानी में नहीं डूबते। Dhanyavad Rally का अब कोई औचित्य नहीं है। अगर समय रहते उचित प्रबंध किए होते तो रैली में बुलाने के लिए गांव गांव जाकर नहीं बुलाना पड़ता।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer