Dabwali News Today : घर के बाहर बैठे बुजुर्ग की तेजधारा से कटकर हत्या

0 minutes, 16 seconds Read

 Dabwali news Today: old man sitting outside his house was killed by sharp current

हरियाणा न्यूज डबवाली: सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के गांव अलीका ( Murder in alika village from Sirsa district) में बीती रात भर के बाहर बैठे बुजुर्ग के गांव के लिए युवकों ने लाठी डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। जब झगड़ा की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो हमलावर युवक हथियारों को लहराते हुए मौके से फरार हो गए। डबवाली पुलिस ने शव का वीरवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक डबवाली क्षेत्र के गांव अलीका निवासी 60 वर्षीय दर्शन सिंह खाना खाने के बाद रात को करीब 10 बजे घर के बैठा हुआ था। परिजनों का कहना है कि जब वह गली में बैठे हुए थे तो गांव के कुछ युवकों ने उनके ऊपर लाठी डंडों और तलवारों से हमला कर दिया जिसके कारण वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े और उसके बावजूद भी हमलावर युवक उस पर हमला करते रहे। चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उन्होंने बाहर आए कर देखा तो हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। 

ज़मीन पर अचेतावस्था में पड़े दर्शन सिंह को उसकी पत्नी और बेटे उठाकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही डबवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। 

डबवाली पुलिस में मृतक दर्शन सिंह के बेटे कर्मतेज ने पुलिस को बताया कि हमलावरों के साथ कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में उसके पिता दर्शन सिंह की गंगा सिंह कुलदीप सिंह, सुखदेव सिंह, लबी सिंह, मनप्रीत, रवि और झूठी इत्यादि ने हत्या कर दी। पुलिस ने कर्मतेज के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खास खबर भी पढ़ें :-

Read More News Today‌on Google News ,

DPS School Hisar bus accident: दिल्ली हिसार हाईवे पर स्कूल बस ने वाहनों को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर, ,

इसराना में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सपरा अस्पताल की वीडियो वायरल : सपरा अस्पताल प्रशासन की टूटी चुप्पी, डॉक्टर तरुण सपरा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Hisar News Today, हथियारों से भरा बैग सहित बाइक सवार 2 युवक दबोचे

Hisar News Today शव ले जाने को लेकर मायका और ससुराल पक्ष में नोंक-झोंक

झज्जर जेल से जमानत पर आया बैंक मैनेजर हांसी से फरार, केस दर्ज

एक आइडिया कारोबार आपको कर सकता है मालामाल, मिलेंगे 25 लाख रुपए 

Latest news of Looteri Dulhan : लुटेरी दुल्हन की ताजा खबर ; ससुराल वालों के साथ मारपीट कर रुपयों से भरा बैग व अन्य सामान छीनकर लुटेरी दुल्हन परिवार सहित फरार,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *