---Advertisement---

Village Rajpura Hisar : गांव राजपुरा में बिजली निगम के अधिकारियों ने सुनी समस्याएं, उठा कुंडी कनैक्शन का मुद्दा

Follow Us
---Advertisement---

Electricity Corporation officials heard the problems in village Rajpura Hisar , focused on illegal connections

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार जिले के गांव राजपुरा में दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम ( DHBVN Sub. Division Sisai )  की तरफ से खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान बिजली अधिकारियों द्वारा ग्रामीण उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी गई और उनका मौके पर ही निपटारा किया गया। समाधान शिविर में बिजली निगम के अधिकारियों ने ग्रामीणों से कड़े शब्दों में कहा कि कुंडी कनेक्शन लगाने वाले या तो कुंडी कनेक्शन लगाना छोड़ दें या फिर भारी भरकम जुर्माना भरने के लिए तैयार रहे।

बिजली निगम के एरिया इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से सरचार्ज माफी योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत जिन बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल पेंडिंग पड़े हैं वह इन शिविरों में आकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। काफी गांव में सैकड़ो बिजली बिल डिफाल्टर उपभोक्ता है वही राजपुरा गांव में मात्र अब तक 28 बिजली के मीटर डिफॉल्टरों के पाड़े जा चुके हैं। लेकिन राजपुरा गांव के लोगों में बिजली के बिल भरने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने इस शिविर का भरपूर फायदा उठाया। कुछ ग्रामीणों ने अपने घरेलू व खेतों के बिजली कनेक्शन की समस्याएं भी राखी और उन समस्याओं का समाधान करने के लिए स्थानीय बिजली कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि मानसून का सीजन शुरू होने से पहले उनका समाधान किया जा सके।

बिजली चोरी के मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि काफी गांव में कुंडी कनेक्शन लगाकर बिजली चोरी की वारदात की जा रही हैं। जिसकी वजह से ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर कट मर जाता है या फ्यूज उड़ जाता है जिसके वजह से आम बिजली उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि या तो बिजली चोरी करने के लिए कुंडी कनेक्शन लगाना छोड़ दें या फिर भारी भरकम जुर्माना भरने और कार्रवाई करने के लिए तैयार रहे।

इस संबंध में बिजली निगम के सीनियर जेई मंजीत यादव ने बताया कि गांव राजपुरा में बिजली निगम की तरफ से समाधान सीवर लगाया गया है। इस दौरान ग्रामीणों की बिजली बिल से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। ग्रामीणों की बिजली ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ाने किसी समस्या रखी गई थी। अगर लोड के हिसाब से वाक्य में समस्या है तो अलग से ट्रांसफार्मर रख दिया जाएगा और अगर कुंडली कनेक्शन की वजह से बार-बार ट्रांसफार्मर फ्यूज उड़ा रहा है तो कुंडली कनेक्शन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कुछ ग्रामीणों ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारी उन लोगों के घरों में तो छापेमारी कर कुंडी कनेक्शन पकड़ लेते हैं जो उन्हें मंथली नहीं दे रहे लेकिन उन घरों में कभी सापेमारी नहीं करते जिन घरों से उन्हें बिजली चोरी करने के लिए मंथली दी जाती है। जब भी बिजली निगम के अधिकारी गांव में छापेमारी करने के लिए आते हैं तो मंथली देने वाले बिजली उपभोक्ताओं को पहले ही से ही इसकी भनक लग जाती है और वह अपना कुंडली कनेक्शन हटा लेते हैं। इस पर बिजली निगम के एरिया इंचार्ज प्रमोद कुमार और सीनियर जेई मंजीत यादव ने कहा कि अगर कोई बिजली निगम का अधिकारी भी इस तरह की हरकत करता है और छापेमारी की पहले सूचना ग्रामीणों को दे देता है तो उसके खिलाफ भी ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer