---Advertisement---

Finance Worker Swept Away : फाइनेंस कर्मी नहर के तेज बहाव में बहा, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

Follow Us
Fatehabad News Today : टोहाना मे टीचर की तैराकी के दौरान मौत, स्विमिंग करने गए थे निजी स्कूल
---Advertisement---

Finance worker swept away in strong current of canal, team of divers engaged in search

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव सनियाना के पास सिद्धमुख नहर में नहाते समय पानी में बहे फाइनेंस कर्मी का चार दिन बाद भी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। ऑक्सीजन सिलैंडरों से लैस गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में लगातार नहर में सर्च अभियान चलाए हुए है।

 

गौरतलब है कि नरवाना में एक फाइनेंस कंपनी में फील्ड सहायक के तौर पर कार्य करने वाला उत्तर प्रदेश के शामली गांव निवासी हर्ष कुमार अपने दोस्त के साथ 4 जून को सनियाना गांव में लोन की किश्त एकत्रित करने आया था।इस दौरान वह गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में नहाने लगा। जैसे ही उसने पानी में डुबकी लगाई तो पानी के तेज बहाव के साथ पानी में ही बह गया था।

 

हालांकि उसे डूबता देख उसके साथ आए युवक द्वारा शोर मचाए जाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर में बहे हर्ष की तलाश आरम्भ की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस व गोताखोर भी मौके पर पहुंचे और नहर में बहे युवक की तलाश में जुट गए। गोताखोरों का सर्च अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer