Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार डीजे विवाद में गणेश की मौत का मामला, बुधवार को भी नहीं हुआ गणेश का अंतिम संस्कार| Ganesh death case in Hisar

0 minutes, 9 seconds Read

Ganesh death case in Hisar DJ dispute

Hisar News : भारत नगर हिसार में डीजे बंद करने को लेकर पुलिस व लोगों में हुई झड़प (Hisar DJ dispute ) मामले में हुई गणेश की मौत ( Ganesh death case in Hisar) का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। मृतक गणेश के शव का बुधवार को भी अंतिम संस्कार नहीं हुआ। मृतक के परिजनों सहित अन्य लोग बुधवार को भी सिविल अस्पताल में धरना प्रदर्शन करते रहे। मृतक गणेश के शव को परिजनों ने बुधवार को भी लेने से इंकार कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar civil Hospital protest 

सिविल अस्पताल में धरना दे रहे मृतक गणेश के परिजन व अन्य लोग बुधवार को भी 12 क्वार्टर व नई सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने और उन पर मुकदमा दर्ज करने तथा अन्य दोषी पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे। बुधवार दोपहर को तहसीलदार धरनास्थल पर पहुंचे और उनकी मांगों का ज्ञापन लिया। उन्होंने कहा कि वे उनकी मांगों से जिला उपायुक्त को अवगत करवाएंगे। धरने के चलते सिविल अस्पताल परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहा।

 

 

बता दें कि Bharat Nagar Hisar में Birthday Party के दौरान गली में डीजे बंद करवाने पहुंची Hisar police और युवाओं में झड़प हो गई थी। इस दौरान युवक छत से कूद गए थे। इनमें गणेश नामक युवक की मौत हो गई थी जबकि आकाश नामक युवक घायल हो गया था।इस विवाद में 12 क्वार्टर चौकी इंचार्ज विनोद व अन्य पुलिस कर्मचारी भी घायल हो गए थे। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर उनकी पिटाई करने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने ही गणेश को छत से धक्का दिया था।

वहीं पुलिस का आरोप है कि गली में डीजे बजाकर हुड़दंग मचाने वाले लोगों ने 12 क्वार्टर पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार व महेंद्र सिंह को बंधक बनाकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। वहीं मृतक गणेश व आकाश को किसी ने धक्का नहीं दिया। बल्कि छत पर बैठकर शराब पीते समय झगड़ा देखकर उन्होंने छलांग लगाई है। असल मामला क्या है ये सब निष्पक्ष तरीके से जांच करने का विषय है।

 

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer