Hansi CIA Police Raid in Narnaund
हरियाणा न्यूज टूडे, नारनौंद: Hansi CIA Police टीम ने नारनौंद में छापेमारी की। पुलिस टीम ने नारनौंद पेटवाड़ रोड़ स्थित चितंग नहर की पटरी से पेटवाड़ गांव के एक युवक को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ताकि मामले से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नारनौंद-पेटवाड़ रोड स्थित चितंग नहर पर मिला हनुमंत
मामले की जानकारी देते हुए सीआईए-1 हांसी में तैनात सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सीआईए-1 की टीम थाना नारनौंद क्षेत्र में गश्त एवं अपराधियों की तलाश में मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना मिली कि नारनौंद-पेटवाड़ रोड स्थित चितंग नहर पुल के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां पर मौजूद युवक मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा कर उसे काबू कर लिया। ( Hansi News Today )

आरोपित की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी बंदूक बरामद हुई। आरोपित हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए हथियार को कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित की पहचान गांव पेटवाड़ निवासी हनुमंत उर्फ हनु पुत्र बीरबल के रूप में हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित हनुमंत के खिलाफ थाना नारनौंद में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से अवैध हथियार के स्रोत, इसे उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति तथा इसके आपराधिक उपयोग के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।












