Hansi Jind Road Narnaund accident News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Narnaund Accident News: हांसी जींद रोड़ पर नारनौंद कस्बे में शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में बाइक सवार दादा पोता सहित अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच करने में जुट गई। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
नारनौंद एक्सीडेंट में दादा पोता सहित अन्य घायल
मिली जानकारी के मुताबिक हांसी जींद रोड़ पर नारनौंद कस्बे में हांसी रोड़ पर स्थित बस्ती की गली से एक बाइक सवार व्यक्ति अचानक सड़क पर आ गया। इसी दौरान जींद की तरफ से आ रहे कार चालक ने बाइक सवार व्यक्ति और उसके साथ बाइक पर बैठे बच्चे को बचाने के लिए कट लगाया तो उसकी कार हांसी की तरफ से आ रही बस में जा घुसी। ( Hansi Jind Road Accident )
बाइक कार बस की जबरदस्त भिड़ंत

कार की बस के साथ टक्कर होने की वजह से कार घूम गई और बाइक से भी टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दादा पोता सहित कार सवार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आसपास के लोगों ने तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। हांसी जींद रोड़ पर हादसा होने की वजह से जाम लग गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से दूर हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू करवाई।
पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है कि इस एक्सीडेंट की वजह क्या है और किसकी गलती से यह एक्सीडेंट हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नारनौंद की हांसी रोड पर स्थित बस्ती में रहने वाला बलवान अपने पोते को स्कूल में छोड़ने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि जब वह रोशनी हॉस्पिटल के नजदीक सड़क पर पहुंचा तो उसकी बाइक की गाड़ी से टक्कर हो गई और इस हादसे में बलवान और उसका पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर को अपडेट किया जा रहा है।










