---Advertisement---

Hansi News: बाजरे की फसल के बुलबुल को लेकर मसूदपुर गांव में विवाद, तीन लोगों ने एक किसान पर चाकू से हमला

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi News: Dispute in Masoodpur village over the bulbul of millet crop, and three people attacked farmer with a knife

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : हिसार जिले के गांव मसूदपुर में बाजरे की फसल का बुलबुला पड़ोसी के खेत में जाने पर पड़ोसियों ने किसान की पिटाई कर दी और उसे पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा गया है। हांसी सदर थाना पुलिस ने पीड़ित किसान की शिकायत पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हांसी के गांव मसूदपुर निवासी मोनु सदर थाना पुलिस हांसी को दी शिकायत में बताया कि मैं खेती बाड़ी का काम करता हूं और साथ में बिजली बोर्ड में SA की पोस्ट पर फरीदाबाद डयुटी पर तैनात है। मैं अपने खेत में गया हुआ था हमने हमारे बाजरा की फसल को काट कर निकाला था जो बाजरा का बुलबला निकालते समय हवा के साथ पड़ोसी के खेत में चला गया था। उन्होने कहा की यह बुलबला ईधर क्यों आया मैनें उनको अपना बुलबला वापिस उठाने के लिए बोला,  लेकिन मौका पर सतीश पुत्र रत्न सिंह, अशोक पुत्र महावीर जाट वासी मसुदपुर ने मेरे को गाली गलौच करके मारने लगे फिर इन दोनों ने मेरे को जेली से मारने की कोशिश की लेकिन मैं बच गया।‌

मैं घर के लिए चला तो इन्होनें मेरे को जेली गंडासी से हमला कर रोक लिया परन्तु मैं बीच बचाव करता वहा से निकल गया फिर अशोक पुत्र महावीर नें इसी झगडे बारे सतीश के भाई के पास शमसेर पुत्र रत्न सिंह जाति जाट वासी मसुदपुर के पास फोन किया मैं रास्ते से घर के लिए आ रहा था तो रोड़ के नजदीक पंहुचने वाला था सामने से शमशेर आया जिसने मेरा गला पकड़ा और मेरे साथ मार पीटाई करने लगा।

पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस दौरान शमशेर नें अपने जेब से चाकु निकाला और मेरे उपर कई वार कर दिए। शमशेर ने चाकु से मेरी छाती पर वार किया। अशोक नें मेरे पीछे से गर्दन को पकड़ लिया और सतीश नें अपने भाई शमशेर से चाकु लेकर मेरे बायें हाथ की पहली उंगली पर चाकु मारा मैं डर व दर्द के मारे चिल्लाता रहा । मौका पर मेरा भाई नरेन्द्र आया इसने मेरे को उनके चंगुल से छुड़ाया। यह तीनों मेरे को जान से मारने की धमकी देकर देते हुए बोले कि आज तो तु बच गया। आईन्दा फंसा तो जान से मार देगें। जो बाद में मेरा भाई नरेन्द्र उर्फ सोनु मेरे को सरकारी हस्पताल हांसी में भर्ती करवाया। 

हांसी सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उपरोक्त हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तीनों आरोपित पुलिस कीग्रुप से बाहर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer