---Advertisement---

Hansi News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला सचिवालय में सजी देशभक्ति प्रदर्शनी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
Hansi News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला सचिवालय में सजी देशभक्ति प्रदर्शनी
---Advertisement---
Hansi News in Hindi : डीसी राहुल नरवाल ने किया शुभारंभ, अधिकारियों-कर्मचारियों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उपायुक्त राहुल नरवाल ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसडीएम राजेश खोथ सहित जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

उपायुक्त राहुल नरवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव तथा स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान का प्रतीक है।

उन्होंने जिला के नागरिकों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

प्रदर्शनी में देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय ध्वज के गौरव तथा देशभक्ति से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आमजन को तिरंगे के महत्व और राष्ट्रीय एकता के संदेश से अवगत करवाया गया।

डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन करने तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए तथा तिरंगे का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुरूप ही किया जाए।

एसडीएम राजेश खोथ ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer