Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डीसी राहुल नरवाल की पहल पर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी
नागरिक चार विभागों से संबंधित शिकायतें Hansi Toll Free Complaint Number 1800-180-1663 पर करवा सकते है दर्ज, संबंधित विभाग समयबद्ध तरीके से करेंगे समाधान : डीसी राहुल नरवाल
हांसी, 6 अगस्त। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपायुक्त राहुल नरवाल के निर्देशानुसार जिला वासियों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-1663 जारी किया गया है। इस सुविधा के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे अपनी शिकायतें एवं सुझाव आसानी से दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों के पास तत्काल भेजा जाएगा तथा उनके समयबद्ध निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग भी जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
Electricity Complaint number Hansi
उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना तथा शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रशासन जनसेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
Hansi Toll Free Complaint Number से जुड़ेंगे ये सरकारी विभाग
डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि प्रारंभिक चरण में इस शिकायत निवारण प्रणाली से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, सिंचाई विभाग तथा स्थानीय निकाय विभाग को जोड़ा गया है। आने वाले समय में आवश्यकता के अनुसार अन्य विभागों को भी इस व्यवस्था से जोड़ा जाएगा ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।
Complaint Helpline number Hansi
उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद उसे संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी को भेजा जाएगा और प्रत्येक शिकायत की प्रगति पर जिला प्रशासन की ओर से नियमित निगरानी रखी जाएगी। यदि किसी शिकायत के समाधान में अनावश्यक विलंब पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही भी तय की जाएगी।
Water Complaint number Hansi
उपायुक्त ने बताया कि विभिन्न विभागों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं ताकि शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लिए उप अधीक्षक भरत सिंह खटाना, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए कनिष्ठ अभियंता राजीव कुमार, सिंचाई विभाग के लिए उपमंडल अधिकारी संदीप कुमार, नगर परिषद हांसी के लिए सफाई निरीक्षक संजय तथा नगर पालिका नारनौंद के लिए सफाई निरीक्षक विजय को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
Hansi Toll Free Complaint Number
डीसी राहुल नरवाल ने जिले के नागरिकों से अपील की कि पेयजल, बिजली, सिंचाई, सफाई अथवा स्थानीय निकाय से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी सीधे टोल फ्री नंबर 1800-180-1663 पर दें। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज करते समय सही जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि संबंधित विभाग शीघ्र कार्रवाई कर सके।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक बेहतर और उत्तरदायी प्रशासनिक सेवाएं पहुंचाना है। जनभागीदारी एवं तकनीक आधारित शिकायत निवारण व्यवस्था के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच संवाद और अधिक मजबूत होगा तथा समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।










