Haryana Crime News: young woman was murdered by stabbing her in the neck with knife
![]() |
| युवती की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए। |
हरियाणा न्यूज टूडे/ओम पाहवा।
यमुनानगर की ताजा खबर: गले पर चाकूओं से वार कर एक युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। इसकी सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दी। यह शव जगाधरी शहर में बुडिया चुंगी के नजदीक चौधरी देवीलाल कॉलेज के सामने खेत में पडा हुआ था। जांच के दौरान युवती की आयु करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। युवती का शव खून से लथपथ अवस्था में पडा हुआ था।
सूचना मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारी और टीमें मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे की शिनाख्त के लिए ट्रामा सेंटर यमुनानगर के शव गृह में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जगाधरी शहर थाना के प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया कि गांव चेनेटी के सरपंच के द्वारा खेत में शव पड़ा होने की आज सुबह आठ बजे के करीब सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और देखा की युवती के गले पर चाकू से वार के निशान मिले है। जिससे प्रथम दृष्टी में यह हत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव गृह में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। वहीं चनेटी गांव के सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें युवती के शव होने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर आकर जॉच की, अभी तक शव की पहचान नहीं हुई है। वही थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
