---Advertisement---

Haryana weather update : पहाड़ों में गिरेगी बर्फ, हरियाणा में बारिश के आसार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana weather update: Snow will fall in the mountains, and chances of rain in Haryana

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम अलर्टः सप्ताह के अंत तक तापमान रहेगा हाई, 12 को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Haryana weather Update अगर आप सर्दियों का इंतजार कर रहे हैं तो आपको अभी निराशा का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सप्ताह के अंत तक अभी दिल्ली-एन.सी. आर. क्षेत्र में दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। आगामी 12 नवम्बर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसकी वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों में प्रवेश करेंगी, जिसके बाद दिन के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। हालांकि तब तक रात के तापमान में हल्की गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।

बरसात के आसार कम, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से गिरेगा तापमान

गौरतलब है कि आमतौर पर दीपावली के आसपास गुलाबी ठंड का आगाज हो जाता था। परंतु इस बार दिन में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है। दिनभर तेज धूप और हवाओं की गति धीमी होने से लोगों को नवम्बर माह में भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में सप्ताह के अंत तक बरसात के भी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाएं ही मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट लाएंगी।

न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार भले ही दिन का तापमान अभी कम नहीं हो पा रहा है, लेकिन अब धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। रविवार को दिन का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच बना रह सकता है। सुबह व शाम को हल्की ठंड महसूस होगी। औंस भी अब अधिक पड़नी शुरू हो जाएगी।

नहीं सुधर रही आबोहवा, 318 तक पहुंचा ए.क्यू.आई.

दूसरी तरफ हवाओं की गति धीमी होने के कारण सोनीपत जिले में प्रदूषण के स्तर में गिरावट नहीं आ पा रही है। दीपावली के बाद लगातार तीसरे दिन सोनीपत शहर का ए. क्यू.आई. 300 के पार बना रहा। शाम के समय वातावरण में धुएं की एक लेयर दिखाई दी, जिसके कारणलोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। मौजूदा समय में वातावरण पूरी तरह से शुष्क हो चुका है। हवाएं भी 3 से 5 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल रही हैं। ऐसे में प्रदूषण के कण वातावरण की ऊपरी परत तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

बिजाई प्रक्रिया के लिए तापमान में गिरावट जरूरी

मौसम के मिजाज का असर न सिर्फ लोगों की सेहत पर पड़ रहा है, बल्कि रबी सीजन की बिजाई प्रक्रिया पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है। मौजूदा समय में गेहूं व सरसों के साथ-साथ किसान गाजर जैसी फसलों की बिजाई भी कर रहे हैं, लेकिन तापमान अधिक होने की वजह से गाजर आदि के बीज की ग्रोथ ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है।

किसानों को बार-बार खेत की सिंचाई करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। सोनीपत जिले में 1 लाख 50 हजार हैक्टेयर में गेहूं की बिजाई की जाती है। तापमान अधिक होने के कारण गेहूं की बिजाई प्रक्रिया भी धीमी है।

मौजूदा समय में धीमी गति से पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण सोनीपत सहित आसपास के क्षेत्र में गैस चैम्बर-सा बन गया है। प्रदूषण के कण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। अभी तापमान में बढ़ौतरी जारी रहेगी। 12 नवम्बर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से पंजाब के कुछ क्षेत्रों में बरसात और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। जिसके बाद तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी।

प्रो. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ।

Jind Crime News: नरवाना में गाड़ी चालक से लूटपाट; फोर व्हीलर चालक से छीनी नकदी व मोबाइल

Uklana News : घर में घुस कर युवती से किया दुष्कर्म

Uklana News : घर में घुस कर युवती से किया दुष्कर्म

Haryana weather update : पहाड़ों में गिरेगी बर्फ, हरियाणा में बारिश के आसार

Published On: November 4, 2024

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer