---Advertisement---

HAU को पहली बार मिला ए प्लस ग्रेड | HAU got A+ grade for the first time

Follow Us
---Advertisement---

 HAU got A+ grade for the first time

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

-मूल्यांकन के बाद नैब टीम ने घोषित किया परिणाम

कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज प्रैस कांन्फ्रैंस को संबोधित करते हुए।

हरियाणा न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़: चौधरी चरण हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ( Chaudhari Charan Singh Haryana Agriculture University Hisar) को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ( Indian agriculture Anusandhan Parishad ) के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड (नैब) की ओर से ए प्लस ग्रेड दिया गया है। इससे पूर्व विश्वविद्यालय लगातार ‘ए’ ग्रेड हासिल कर रहा था। अब विश्वविद्यालय का ओवरऑल ग्रेड ए प्लस हो गया है।

ज्ञात रहे कि ए प्लस ही नैब की सर्वश्रेष्ठ ग्रेडिंग होती है। एचएयू के विभिन्न महाविद्यालयों एवं उनमें चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों को भी पांच साल की मान्यता प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त कृषि महाविद्यालय, बावल को भी पहली बार मान्यता प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय ने ग्रेडिंग के 4.00 में से 3.52 अंक प्राप्त कर यह कामयाबी हासिल की है। विश्वविद्यालय द्वारा एक ई-ट्रैक्टर बनाया गया है जो परिचालन लागत को कम करने के लिए और हरित ऊर्जा उपयोग की दिशा में उठाएं गए कदम को दर्शाता है। गोकलपुरा गांव में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 63 एकड़ भूमि पर पोषक अनाज अनुसंधान केन्द्र स्थापित किया गया। यह केन्द्र बरानी क्षेत्रों के किसानों के लिए मोटे अनाज की फसलों की उन्नत प्रौद्योगिकी विकसित करके वरदान साबित हो रहा है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज के अनुसार एबिक सेंटर के माध्यम से युवा, किसान व उद्यमी मार्केटिंग, नेटवर्किंग, लाईसेंसिंग, ट्रैडमार्क व पेटेंट, तकनीकी व फंडिग से संबंधित प्रशिक्षण लेकर पिछले 5 सालों में 65 स्टार्टअप्स स्थापित हो चुके हैं जिनके लिए 7 करोड़ की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने कहा कि यह विश्वविद्यालय शिक्षण, अनुसंधान और विस्तार शिक्षा की अपनी अनिवार्य गतिविधियों में उच्च मानकों को दिन-प्रतिदिन बढ़ा रहा है। 

हकृवि ने गत वर्षों में उल्लेखीय उपलब्धि प्राप्त करते हुए 6 पेटेंट, 11 कॉपीराइट व 11 डिजाइन सहित कुल 28 बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त किए। प्रदेश में उन्नत बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय लगातार विभिन्न फसलों का उन्नत बीज पैदा कर रहा है जोकि राज्य के विभिन्न निगमों व किसानों को वितरित किया जाता है। शोध कार्यक्रमों को कृषि की बदलती परिस्थितियों के अनुसार बढ़ावा देने तथा कृषि की लाभकारी तकनीकों के व्यावसायीकरण के लिए राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुल 580 द्विपक्षीय समझौते किए गए हैं।

यह ए+ग्रेड सभी कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम : कुलपति

कुलपति ने कहा कि यह ए+ ग्रेड हरियाणा राज्य तथा विश्वविद्यालय के शिक्षक, गैरशिक्षक कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा व किसानों की मेहनत का परिणाम है। यह सभी के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। यह ए+ ग्रेड विश्वविद्यालय को कठोर मूल्यांकन का पालन करके पाठ्यक्रम, अनुसंधान, बुनियादी ढांचे, सीखने के संसाधनों, मूल्यांकन, नवाचार जैसे विभिन्न मापदंडों के आधार पर प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा यह विश्वविद्यालय किसानों को समर्पित है इसलिए भविष्य में भी यह नवीन कृषि प्रौद्योगिकी विकास के द्वारा किसानों के कल्याण के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहेगा।

हरियाणा की ताजा खबरें :- 

सिरसा में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या

जिन्दल अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी को बंधक बनाकर 15 लाख की नगदी सहित जेवरात की लूट

जींद युवक ने जहर निगल की आत्महत्या, देनदार 

हिसार में सीवरेज के पानी की बोतलें लेकर दुर्गा कालोनी के लोग पहुंचे दफ्तर, भनक लगते ही अधिकारी छू मंतर 

टेलीग्राम यूजर से टास्क पूरा करने के नाम पर 42 लाख 12 हजार 706 रुपए की धोखाधड़ी, हिसार पुलिस की एमपी में बड़ी कार्रवाई, 2 साइबर ठग गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer