---Advertisement---

HBSE Haryana Board 12th Result 2025 : हरियाणा बोर्ड 12 वीं की परीक्षा में सरकारी स्कूल के छात्र ने किया टॉप

Follow Us
---Advertisement---

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा मंगलवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम ( HBSE Haryana Board 12th Result 2025 ) घोषित कर दिया। इस बार हरियाणा बोर्ड परीक्षा में 85.66% छात्र पास हुए हैं। पूरे हरियाणा में 12वीं कक्षा में कैथल जिले स्योंमाजरा के सरकारी स्कूल के कामर्स स्ट्रीम के छात्र अर्पणदीप सिंह ने 500 में से 497 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। छात्र की इस उपलब्धि पर स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर उसका जोरदार स्वागत और सम्मानित किया गया। 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र काफी समय से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे जो कि मंगलवार को उनके इंतजार की घड़ी खत्म हो गई। इसी हफ्ते दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी आने की संभावना जताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
HBSE Haryana Board 12th Result 2025 : हरियाणा बोर्ड 12 वीं की परीक्षा में सरकारी स्कूल के छात्र ने किया टॉप।

हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के 12वीं कक्षा परीक्षा परिणाम में टॉप करने वाले अर्पण दीप सिंह ने तीन विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। जबकि सोनीपत जिले की करीना और जींद जिले यशिका ने 495 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाले तीनों ही छात्र कामर्स लिए हुए थे। वहीं जींद जिले की ही सरोज ने आर्ट्स में 494 हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वही भिवानी जिले के नमन वर्मा ने साइंस स्ट्रीम में 493 अंक लेकर हरियाणा में चौथा स्थान हासिल किया है। पूरे हरियाणा की बात करें तो जींद जिले के छात्र पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पर रहे हैं, जबकि नंहू को हर जिले ने पछाड़ दिया है।

Hbse Result 2025

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा रेगुलर 12वीं कक्षा परिणाम के साथ ओपन का भी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के ओपन साइड से 14144 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 5141 छात्र ही पास हो पाए ऐसे में ओपन स्कूल का परीक्षा परिणाम 36.35% रहा। 12वीं कक्षा री-अपीयर की परीक्षा 8045 छात्रों में परीक्षा दी थी जिनमें से 4017 ही छात्र पास हो पाए हैं।

अगर किसी छात्र या टीचर को उत्तर पुस्तिका की जांच में गड़बड़ लग रही है और उसे विश्वास है कि उसके अंक कम आए हैं तो वे छात्र परीक्षा परिणाम जारी होने के 20 दिनों के अंदर अंदर उत्तरपुस्तिका की पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित सीनियर सेकेंडरी कामर्स स्ट्रीम में 92.20% छात्रों में परीक्षा उत्तरण की है। जबकि साइंस स्ट्रीम के 83.05 प्रतिशत ही छात्र पास हो पाए। वहीं आर्ट्स में पास छात्रों का रिजल्ट 85.31% रहा। 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में लड़कों के तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की परीक्षा देने वाली छात्राओं में से 89. 41% छात्राएं पास हुई हैं। जबकि लड़े 81.86 प्रतिशत की छात्र पास‌। बोर्ड परीक्षा में 97561 छात्राओं ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी, जिनमें से 87227 परीक्षा को उत्तीर्ण कर पाई। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा में 96267 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 78804 छात्रों ने परीक्षा पास की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer