Hisar Barwala News Today
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Haryana News Today। हिसार जिले में अवैध हथियारों की तस्करी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए बरवाला पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस, 7 चले हुए कारतूस तथा एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है।
सीआईए बरवाला प्रभारी पीएसआई प्रदीप ने बताया कि उनकी टीम मुख्य सिपाही जितेंद्र सहित पुलिस बल के साथ उकलाना क्षेत्र में गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक स्कॉर्पियो वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से एक अवैध पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस तथा 7 चले हुए कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद वाहन में सवार चारों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुश पुत्र राजेंद्र, नवीन पुत्र रणबीर सिंह निवासी लितानी, मोक्ष पुत्र सुबे सिंह निवासी जाजनवाला तथा नवदीप पुत्र कुलदीप सिंह निवासी मिर्जापुर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना उकलाना में आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है ।
उन्होंने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उनसे अवैध हथियारों के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क, संभावित तस्करी गिरोह तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।
ताजा समाचार पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-













